{"_id":"5c0abbe9bdec22418d76203a","slug":"71544207337-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलवानावासियों ने फोरलेन सर्वे बदलने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवानावासियों ने फोरलेन सर्वे बदलने की उठाई मांग
Updated Fri, 07 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा। प्रस्तावित फोरलेन निर्माण के सर्वे की जद में आ रहे पलवाना गांव के लोगों ने शुक्रवार को एसडीएम शशिपाल नेगी से मिलकर उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि फोरलेन के लिए किए गए सर्वे में पलवाना गांव के कई लोगों के घर आ रहे हैं। सर्वे में तो कई ऐसे घर भी आ गए हैं जिनका निर्माण हाल ही में हुआ था और इन लोगों के पास और घर बनाने के लिए भूमि नहीं है।
चुनी लाल, कर्म चंद, किशन चंद, देसराज, मेहर चंद, वचित्र सिंह, साहब सिंह, गंगा राम और प्रीतम चंद ने कहा कि इन मकानों के पीछे खाली जमीन के साथ साथ फोरेस्ट लैंड भी है। ऐसे में फोरलेन का निर्माण खाली जमीन में किया जाए, जिससे उनके मकान क्षतिग्रस्त होने से बच जाएंगे। उधर, सिकंदरा देवी, श्रेष्ठा देवी, निशा देवी, परस राम, संतोष कुमारी, आशा देवी ने कहा कि फोरलेन के इस सर्वे में फेरबदल किया जाए। गांववासियों ने कहा कि तरसूह में भी काफी मकान इस सर्वे में आ रहे हैं और उन लोगों के पास भी मकान बनाने के लिए भूमि नहीं बचेगी। न ही नया मकान बनाने के लिए इन लोगों के पास इतने पैसे हैं। गांव के शुभम, तिलक राज, शम्मी कुमार, सुमन देवी, विमला देवी, अरुण कुमार, विपन कुमार, अजय कुमार ने एसडीएम से फोरलेन का सर्वे बदलने की मांग की है।
उधर, एसडीएम ने गांव के लोगों की इस समस्या को उच्च अधिकारियों के पास भेजने का आश्वासन दिया है।