{"_id":"6ae5dffe85ee2812e4036289","slug":"players-from-dav-alampur-won-four-medals-at-the-national-sports-competition-kangra-news-c-95-1-kng1020-264236-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: डीएवी आलमपुर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जीते चार पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: डीएवी आलमपुर के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में जीते चार पदक
Sat, 31 Oct 2026 06:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
सेजल ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण, तीन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
लंबागांव (कांगड़ा)। डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल आलमपुर के विद्यार्थियों ने डीएवी राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिताओं में विद्यालय के खिलाड़ियों ने चार पदक हासिल किए। इनमें एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक शामिल हैं। मुक्केबाजी की अंडर-19 स्पर्धा में विद्यालय की छात्रा सेजल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, इसी वर्ग में जतिन ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
अंडर-14 वुशु प्रतियोगिता में आयुष ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा अंडर-19 बास्केटबॉल प्रतियोगिता में आयुष्मान ने अपनी टीम के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने वाले प्रशिक्षकों, मार्गदर्शकों और अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की।
प्रधानाचार्य ने बताया डीएवी विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियों को भी समान महत्व देता है, ताकि विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। खिलाड़ियों की इस सफलता पर पूरे डीएवी आलमपुर परिवार ने खुशी जताई है।