{"_id":"5be867b6bdec2269812a98fe","slug":"71541957558-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वालीबाल में पठानकोट बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वालीबाल में पठानकोट बनी विजेता
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलीबाल में पठानकोट बनी विजेता
दुराना में शहीद उत्तम राणा और प्रताप राणा वॉलीबाल प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
लंज(कांगड़ा)। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के दुराना में शहीद उत्तम राणा और प्रताप राणा वॉलीबाल प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग का फाइनल मुकाबला पठानकोट और शाहपुर आईटीआई के बीच खेला गया। इसमें पठानकोट की टीम विजेता रही। आयोजन समिति ने विजेता टीम को 10 हजार रुपये और उपविजेता आईटीआई शाहपुर को 8100 रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं लड़कियों के मुकाबलों में हारचक्कियां ने नढोली को हराया। लड़कों के कनिष्ठ वर्ग में राजा का तालाब ने हारचक्कियां की टीम को हराया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर प्रदेश कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश सनौरिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीमों को सम्मानित किया। सनौरिया ने खेलों के सफल आयोजन के लिए 11 हजार रुपये दिए। प्रतियोगिता में 13 टीमों ने भाग लिया। इसमें जूनियर वर्ग की छह टीमें शामिल रहीं। समापन समरोह में महिंद्र सिंह राणा, लाल सिंह राणा, दुनी चंद, सतपाल शर्मा, पूर्ण सिंह, हरवंस सिंह, रक्षपाल सिंह, नरेश गुलेरिया और केवल कृष्ण धीमान आदि मौजूद रहे।