फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   अपनी पुरानी जगह पर ही बनेगा सौरभ वन विहार:शांता

अपनी पुरानी जगह पर ही बनेगा सौरभ वन विहार:शांता

Wed, 10 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
अपनी पुरानी जगह पर ही बनेगा सौरभ वन विहार:शांता
पुरानी जगह ही बनेगा सौरभ वन विहार : शांता
विज्ञापन

अधिकारियों और लोगों से मिल कर लिया फैसला
सीएम को लिखा पत्र, सुरक्षा दीवार को मंजूर हो तीन करोड़
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। कारगिल शहीद सौरभ कालिया की याद में बंदला में सौरभ वन विहार अब अपनी पुरानी जगह पर बनेगा। पिछले दिनों सौरभ वन विहार को लेकर चल रही अफवाहों को लेकर अब सारी स्थिति साफ हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार की अगुवाई में बनी कमेटी ने इसका पूरा आकलन तैयार कर सौरभ वन विहार को पुरानी जगह पर बनाने का फैसला लिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री को भी शांता ने फोन पर अवगत करवा दिया है। साथ ही उन्हें एक पत्र भी लिखा है। इसमें सौरभ वन विहार की पूरी स्थिति को अवगत करवाया है। शांता कुमार ने कहा कि शहीद के परिवार की जुड़ी भावनाओं को देख सौरभ वन विहार अपनी पुरानी जगह पर ही बनेगा। बाढ़ से सौरभ वन विहार को नुकसान तो पहुंचा है लेकिन सब सुरक्षित भी है। इसका कारण है कि एक करोड़ से बनी झील में सिर्फ रेत और पत्थर ही लगाए गए हैं। एक्योरियम भी ठीक है, जबकि शहीद सौरभ कालिया की प्रतिमा और कारगिल युद्ध का भी परिदृष्य भी ठीक है। इसका पूरा निरीक्षण किया गया है। इसके लिए प्रमुख सभी अधिकारियों को स्थानीय लोगों की रिपोर्ट के बाद बनाने का फैसला लिया गया है। सौरभ वन विहार को सुरक्षित रखने के लिए न्यूगल खड्ड के साथ एक सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी। इस पर तीन करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से यह पैसा जल्द स्वीकार करने की बात कही है, जबकि वन विहर के विकास के लिए केंद्र सरकार की ओर से दिया गया तीन करोड़ रुपया अभी सोसाइटी के पास पड़ा है। उन्होंने वन विभाग से कहा कि वह केेंद्र सरकार के मिले तीन करोड़ से सौरभ वन विहार का काम शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed