फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   गैर पंजीकृत ठेकेदार करवा रहा पार्किंग भवन का निर्माण

गैर पंजीकृत ठेकेदार करवा रहा पार्किंग भवन का निर्माण

Tue, 03 Jul 2018 11:33 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
गैर पंजीकृत ठेकेदार करवा रहा पार्किंग भवन का निर्माण
धर्मशाला। मिनी सचिवालय धर्मशाला में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे पार्किंग भवन का निर्माण गैर पंजीकृत ठेकेदार करवा रहा है। इसका खुलासा मंगलवार को श्रम विभाग के औचक निरीक्षण के बाद हुआ है। इस पार्किंग भवन का निर्माण एक ऐसा ठेकेदार करवा रहा था, जिसके पास लाइसेंस ही नहीं है। टेंडर के बाद ठेकेदार ने इस कार्य को ऐसे ठेकेदार को सबलेट किया था, जो इस कार्य को करवाने के लिए मापदंड पूरे नहीं करता है। निर्माण कार्य को एक हफ्ते के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा निर्माण स्थल पर कई खामियां पाई गईं, जोकि मानकों के पूरी तरह से विपरीत थीं। इसी के चलते श्रम विभाग ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा है। जानकारी के अनुसार रविवार को निर्माण स्थल पर एक मजदूर की मौत हुई थी। इसके बाद मंगलवार को श्रम विभाग की टीम ने निर्माण स्थल का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान श्रम विभाग की टीम को मौके पर कई खामियां मिलीं, जिसके चलते श्रम विभाग ने यह कदम उठाया है। साथ ही निर्माण कार्य में जुटी कंपनी के ठेकेदार को एक सप्ताह के भीतर अनियमितताओं को दूर करने के आदेश जारी किए हैं। इस दौरान अगर ठेकेदार अनियमितताओं को दूर कर देता है तो उसे निर्माण सुचारु रखने की अनुमति प्रदान की जाएगी, अन्यथा अनियमितताएं दूर न होने तक कार्य बंद रहेगा।
विज्ञापन


ये पाई गई खामियां
निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर सुरक्षा प्रबंधों की कोई व्यवस्था नहीं थी। पिलरों के लिए खोदे गए गड्ढों को ढका नहीं गया था। निर्माण कार्य स्थल पर एहतियात बरतने के लिए किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड भी नहीं था। निर्माण स्थल पर बिजली के तार नंगे थे। निर्माण सामग्री भी यहां-वहां फेंकी गई थी। वहीं मजदूरों की सुरक्षा के लिए हेलमेट-जूते, फर्स्ट एड बॉक्स, रेस्ट रूम और शौचालय तक की व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
श्रम विभाग ने पार्किंग निर्माण स्थल का दौरा किया। निर्माण स्थल पर कई खामियां पाई गईं। निर्माण कार्य को अभी तक एक सप्ताह के लिए बंद किया गया है। एक सप्ताह बाद दोबारा निर्माण स्थल का दौरा किया जाएगा, इस दौरान कंपनी ठेकेदार ने खामियां दूर कर दी गई होंगी तो निर्माण कार्य को शुरू किया जा सकेगा। अन्यथा निर्माण कार्य को बंद रखा जाएगा। - अनुराग शर्मा, जिला श्रम अधिकारी, कांगड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed