{"_id":"5b312d4f4f1c1bb36e8b9c12","slug":"71529949519-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से पहले सब्जी के दामों में उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से पहले सब्जी के दामों में उछाल
Updated Mon, 25 Jun 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
पंद्रह दिन में बीस रुपये बढ़ गए हरे मटर का दाम
बरसात से पहले सब्जी के दामों में उछाल
धर्मशाला। बरसात से पहले सब्जी के दामों में भारी उछाल आया है। पिछले 15 दिन में सब्जी के रेट में 10 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। सब्जियों के रेट बढ़ने से महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। बरसात में सब्जियों की अधिक पैदावार होने के बावजूद दामों में इजाफा हुआ है। इससे साफ जाहिर है कि बरसात में भी सब्जी के रेट अधिक होंगे।
15 जून के दाम
घीया-30 रुपये
हरे मटर-60 रुपये
प्याज-20 रुपये
टमाटर-20 रुपये
खीरा-30 रुपये
25 जून के दाम
घीया-40 रुपये
हरे मटर-80 रुपये
प्याज-30 रुपये
टमाटर-25 रुपये
खीरा-40 रुपये
कोट्स
कृषि उपज मंडी समिति कांगड़ा के सचिव राजेश डोगरा ने कहा कि सब्जी की खपत अधिक होने के कारण भी दामों में बढ़ोतरी हो रही है। जिले की सभी सब्जी मंडियों में प्रदेश के साथ बाहरी राज्यों से सब्जी आ रही है।
आढ़ती एसोसिएशन कागड़ा के इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सब्जियों की डिमांड प्रतिदिन बढ़ रही है। डिमांड पूरी न होने के कारण भी दाम में बढ़ोतरी होना स्वाभाविक है।