{"_id":"5afb1ee44f1c1bdb408b58ca","slug":"71526406884-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी के खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालय होंगे चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी के खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालय होंगे चकाचक
Updated Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चकाचक होंगे स्मार्ट सिटी के खस्ताहाल सार्वजनिक शौचालय
नगर निगम धर्मशाला मरम्मत पर खर्च करेगा 10 लाख रुपये
अमर उजाला ने जनसंवाद कार्यक्रम में प्रमुखता से उठाया है मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्मार्ट सिटी धर्मशाला के सभी सार्वजनिक शौचालयों को नगर निगम चकाचक करेगा। सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत के लिए नगर निगम ने लगभग 10 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है। काम आवंटित होने के तुरंत बाद शहर के सार्वजनिक शौचायलों की खस्ताहाल सुधरेगी।
अमर उजाला ने जनसंवाद कार्यक्रम में सभी वार्डों के सार्वजनिक शौचालयों की खस्ताहाल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। अब एमसी ने कोतवाली बाजार, संगम पार्क, मैक्लोडगंज के माल रोड, भागसुनाग रोड, मंदिर रोड और दलाईलामा रोड, भागसुनाग मंदिर के समीप, प्रयास भवन, शामनगर, उपायुक्त कार्यालय के सामने, डाकघर के सामने और डिपो बाजार के सभी शौचालयों की स्पेशल रिपेयर करने की योजना बनाई है। उधर, नगर निगम धर्मशाला के अधिशासी अभियंता एसके ढडवाल ने कहा कि सार्वजनिक शौचालय की विशेष मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है, जल्द की रिपेयर का काम शुरू किया जाएगा।