{"_id":"5ad4f0684f1c1b350b8b4e47","slug":"71523904616-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाड़ी मेला मैदान से हटाए कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाड़ी मेला मैदान से हटाए कारोबारी
Updated Tue, 17 Apr 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दाड़ी मेला मैदान से हटाए कारोबारी
तहसीलदार की अगुवाई में खाली करवाया मैदान
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला स्तरीय धुम्मू शाह मेला मैदान दाड़ी से प्रशासन ने कारोबारियों को हटाया। सबसे पहले सोमवार को मेला कमेटी ने मैदान की दुकानों में लगी बिजली के कनेक्शन काट दिए। फिर तहसीलदार धर्मशाला संजीव नेगी की अगुवाई दोपहर बाद दाड़ी मेला मैदान से दुकानदारों को हटाने का अभियान चलाया। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रामोत्रा ने धुम्मूशाह दाड़ी मेले के समापन के उपरांत भी मेला स्थल से दुकानें एवं झूले नहीं हटाने वाले दुकानदारों को अविलंब इन्हें हटाने को कहा था। दाड़ी मेला नौ से 13 अप्रैल तक आयोजित किया गया था, लेकिन कई दुकानें एवं झूले अभी भी वहां चल रहे हैं। इस संबंध में कार्रवाई के लिए तहसीलदार धर्मशाला के नेतृत्व में पुलिस के सहयोग से एक टीम गठित की गई है। इस टीम ने सोमवार को मेला स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और दुकानदारों को दुकानें हटाने, झूले के ठेकेदार को झूले हटाने एवं बिजली व्यवस्था करने वाले को दुकानों की बिजली कनेक्शन काटने के बारे में नोटिस दिए।