फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   सिद्धबाड़ी में प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित

सिद्धबाड़ी में प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित

Sat, 17 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिद्धबाड़ी में प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित
प्रगतिशील महिला किसान सम्मानित
विज्ञापन

योल (कांगड़ा)। महिला किसानों के लिए कोर्ड संस्था की ओर से सिद्धबाड़ी में एक दिवसीय कार्यशाला एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जिले के रैत, धर्मशाला और नगरोटा बगवां विकास खंडों में सिद्धबाड़ी के कृषि संबंधित गतिविधियों से जुड़ी 350 महिलाओं ने हिस्सा लिया। एक दिवसीय शिविर में हिमालय जैव प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर के निदेशक डॉ. आरके सूद मुख्यातिथि थे। उन्होंने महिला किसानों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। साथ ही किसानों की ओर से प्रदर्शन के लिए रखे गए बीजों, सब्जियों, जैविक खादों, मशरूम, फूलों और सब्जी के पौधों का अवलोकन किया। प्रगतिशील महिला किसानों को उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया। मुख्यातिथि ने महिला किसानों से उन्नत कृषि तकनीक और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। संस्था के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेंद्र पाल ने भी अपने विचार रखे। संस्था की राष्ट्रीय निदेशक डॉ. क्षमा मैत्रे ने सभी अतिथियों और महिला किसानों का धन्यवाद किया। कार्यशाला का आयोजन ग्लोबल डेवलपमेंट नेटवर्क ने जापान सोशल डेवलपमेंट फंड के सहयोग से किया। उपनिदेशक कार्यालय डॉ. रक्षपाल, आत्मा प्रोजेक्ट की निदेशक डॉ. विंता सूद, कृषि विज्ञान केंद्र कांगड़ा के डॉ. दीप आमंत्रित सदस्य के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed