{"_id":"5a4a80b34f1c1bfe7a8b4a53","slug":"71514832051-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 दिन से पानी आपूर्ति बहाल न होने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 दिन से पानी आपूर्ति बहाल न होने से लोग परेशान
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जसूर(कांगड़ा)। नूरपुर उपमंडल की कमनाला पंचायत के ठाना, भंडारी मुहल्ला और बाग मुहल्ले में पिछले 10 दिन से बंद पानी आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। क्षेत्र के संजू शर्मा, पंकज शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अविनाश, उषा देवी, राम गोपाल, मंजूबाला, राकेश, पंकज, रमा, मंजू, रमन, अरुणेश भंडारी, रवि भंडारी, माधव महाजन, रिंकू ठाकुर आदि के अनुसार पानी की आपूर्ति न होने के चलते उन्हें मजबूरन टैंकों ओर हैंडपंपों से पानी की जरूरत को पूरा किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति समीप की एक निजी भूमि को समतल करने पर उखड़ी पेयजल पाइपों से बंद हुई है। आईपीएच विभाग के अधिकारी और फील्ड कर्मियों को भूमि मालिक अपनी भूमि से पानी की पाइपें न गुजरने देने के अड़ियल रवैये के चलते आईपीएच विभाग के कर्मी उखाड़ी हुई पेयजल पाइप को फिर से नहीं लगा पाए हैं। आईपीएच विभाग अभी तक पेयजल पाइपों को लगाने के स्थान का चयन न कर पाने के कारण यह पाइप पुन: स्थापित नहीं कर पाया है। इस कारण कमनाला पंचायत के कई वार्डों में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ आनंद बलौरिया ने बताया कि लोग पेयजल पाइपों को अपनी भूमि से नहीं गुजरने दे रहे हैं। कुछ लोगों के अड़ियल रवैये के चलते पंचायत के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति बाधित है। विभाग पानी की आपूर्ति को बहाल के लिए प्रयास कर रहा है।