{"_id":"6907421fb9388b48a7046c31","slug":"65-candidates-appeared-for-punjabi-and-urdu-teacher-eligibility-test-kangra-news-c-95-1-ssml1021-203858-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: 65 अभ्यर्थियों ने दी पंजाबी और उर्दू अध्यापक पात्रता की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: 65 अभ्यर्थियों ने दी पंजाबी और उर्दू अध्यापक पात्रता की परीक्षा
विज्ञापन
धर्मशाला के दाड़ी स्कूल में पंजाबी अध्यापक की पात्रता परीक्षा देते अभ्यर्थी। संवाद
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से रविवार को आयोजित पंजाबी व उर्दू विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा में 65 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। पहले सत्र में पंजाबी विषय की परीक्षा करवाई गई। इसके लिए 88 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए थे और परीक्षा केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी में बनाया गया था। इस परीक्षा में 56 के करीब अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 32 गैरहाजिर रहे।
दूसरे सत्र में दोपहर के बाद उर्दू विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा के लिए 11 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी हुए थे, जिनमें से 9 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 5 नवंबर को सुबह के सत्र में टीजीटी आर्ट्स विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा होगी।
इस परीक्षा के लिए 12026 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं और प्रदेशभर में 76 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं इसी दिन दोपहर 2 बजे टीजीटी मेडिकल विषय की परीक्षा होगी। इसके लिए 4747 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं और 53 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।