{"_id":"67a769d35845be97c60f0dc7","slug":"6290-grams-chitta-recovered-from-woman-in-bhadroa-kangra-news-c-95-1-kng1004-164759-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भदरोआ में महिला से 62.90 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भदरोआ में महिला से 62.90 ग्राम चिट्टा बरामद
Sat, 08 Feb 2025 07:57 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 08 Feb 2025 07:57 PM IST
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। पुलिस थाना डमटाल की टीम ने भदरोआ में एक महिला से 62.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के मकान में छापामारी कर यह चिट्टा बरामद किया। आरोपी महिला की पहचान रजनी बाला उर्फ रज्जी निवासी भदरोआ तहसील इंदौरा के रूप में हुई है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी महिला की ओर से घर से चिट्टा का कारोबार किया जा रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को उसके मकान में ही दबिश दी। घर में छापामारी के दौरान मौके पर पुलिस ने 62.90 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पकड़ी गई महिला के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।