{"_id":"5c2769a3bdec2257132ab54d","slug":"61546086819-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लघु नाटिकाओं से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लघु नाटिकाओं से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मस्सल में लघु नाटिकाओं से सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार
स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह, मेधावी नवाजे
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मस्सल में वार्षिक समारोह मनाया गया। मुख्य अतिथि आयूष हर्बस के एमडी जितेंद्र सोढ़ी (एनआरआई) ने मेधावियों को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब रंग जमाया।
बम-बम भोले, चंबा आर की नदिया पार, ढोल बाजे, नचणा मोहन दे नाल... आदि गानों पर प्रस्तुतियों के अलावा पहाड़ी नाटी और गिदद्े से भी खूब धमाल मचाई, जबकि सामाजिक कुरीतियों को लेकर लघु नाटिकाओं के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य दीप चंद ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पेश की। मुुख्य अतिथि ने स्कूल को 21 हजार रुपये प्रदान किये।
अंत में छठी से आयूष, रजत व प्रियंका, सातवीं से मुस्कान व हिमांशु, आठवीं से अनुष्का, साहिल व मुनीष, नवमी से रितिक, मधु व साहिल, दसवीं से सुषमा, शिखा व मुस्कान, जमा एक से विशाल, सलोचना व अंचल तथा जमा दो से सौरभ, कविता व सविता को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. डीपी तिवारी, एसएमसी अध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल, जिला परिषद सदस्य ओंकार चंद, बीडीसी नीतू देवी, संतोष पराशर, सुदर्शन कुमार, सुमन धीमान, कर्ण पठानिया, कांता देवी, संसार चंद, दीपक मनु, बाल कृष्ण आदि मौजूद रहे।