{"_id":"5be867b9bdec224291205940","slug":"61541957561-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर में लोगों को जाम से अब जल्द मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर में लोगों को जाम से अब जल्द मिलेगी निजात
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पालमपुर में लोगों को जाम से जल्द मिलेगी निजात
23 नवंबर को मुख्यमंत्री करेंगे बाईपास पुल का लोकार्पण
पूर्व भाजपा सरकार ने 2008 में किया था शिलान्यास
शांता कुमार ने केंद्र सरकार से बढ़ाया था पुल का बजट
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर(कांगड़ा)। पालमपुर शहर में पिछले करीब एक दशक से बन रहे बाईपास पुल को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। यह पुल बनकर तैयार हो गया है। पुल का 23 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोकार्पण करेंगे। पुल के चालू होते ही पालमपुर शहर में लगने वाले रोजाना जाम से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। पालमपुर में बने बाईपास पुल का शिलान्यास आठ जून 2008 में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद शांता कुमार की मौजूदगी में किया था। लेकिन, करीब एक दशक बीत जाने पर भी यह पुल बनकर तैयार नहीं हुआ था। साल 2011 और 2012 दिसंबर में दो बार पुल गिर भी चुका था। इसमें दो लोगों की जान चली गई। इससे पालमपुर में बन रहे बाईपास पुल की लोगों ने आस छोड़ दी थी। धीमी गति से चले इस पुल के काम को लेकर एक जुलाई 2018 में जिया में हुए जनमंच कार्यक्रम में लोगों ने मंत्री अनिल शर्मा से शिकायत की थी। इस पर मंत्री अनिल शर्मा ने लोक निर्माण विभाग (एनएच) को तीन माह में पुल तैयार करने के आदेश दिए थे। बावजूद, पुल बनकर तैयार नहीं हुआ था। लिहाजा, पुल न बनने पर लोगों ने इसकी शिकायत स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार से की थी। लोगों की शिकायत आते ही परमार ने विभाग को इस पुल को जल्द बनाने के आदेश जारी किए। अब यह पुल कर तैयार हो गया है। इस पुल के लिए बाद में सांसद शांता कुमार की संस्तुति पर केंद्र की भाजपा सरकार ने करीब सात करोड़ का बजट पास किया था। उधर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि पालमपुर बाईपास पुल का उद्घाटन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 23 नवंबर को करेंगे। साथ ही नगरी और गोपालपुर में पालमपुर-धर्मशाला वाया नगरी पर बने पुलों का भी उद्घाटन करेंगे।