फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   जिला परिषद के नए उपाध्यक्ष का चुनाव टला

जिला परिषद के नए उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला परिषद के नए उपाध्यक्ष का चुनाव टला
जिला परिषद कांगड़ा के नए उपाध्यक्ष का चुनाव टला
विज्ञापन

कोरम पूरा न होने से नहीं हो पाई कोई कार्रवाई, भाजपा समर्थित एक भी जिप सदस्य नहीं पहुंचा
अब दस दिन के अंदर फिर होगी बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कांगड़ा के जिला परिषद के नए उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया है। कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव प्रक्रिया बिना कार्रवाई के स्थगित हो गई। उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए भाजपा समर्थित एक भी जिला परिषद सदस्य ने भाग नहीं लिया। कोरम के लिए 37 सदस्य उपस्थित होना जरूरी है, लेकिन बैठक में 28 सदस्य ही उपस्थित रहे। बताया जा रहा है कि भाजपा के हाईकमान की ओर से उपाध्यक्ष के पद के लिए किसी सदस्य का नाम तय नहीं हो पाया है, जिसके चलते जिला परिषद अध्यक्षा मधु के साथ 27 सदस्य बैठक से एक साथ नदारद रहे। वहीं, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष गगन ठाकुर ने कहा कि उनके पास पूरा संख्या बल है। इसलिए जब भी चुनाव होगा, वे फिर से चुनाव जीतेंगे। उधर, जिला पंचायत अधिकारी अश्वनी शर्मा ने कहा कि कोरम पूरा न होने के कारण चुनाव स्थगित किया गया है। एडीएम मस्त राम भारद्वाज ने कहा कि दस दिन के अंदर फिर जिला परिषद उपाध्यक्ष के लिए चुनाव की तिथि तय की जाएगी।

भाजपा पर भारी पड़ सकता है अविश्वास प्रस्ताव
कांगड़ा में जिला परिषद सदस्यों की संख्या 55 है। जिसमें भाजपा समर्थित 28 बताए जाते हैं, ऐसे में उपाध्यक्ष चुनाव में 28 सदस्य उपस्थित होना भाजपा के लिए शुभ संकेत नहीं है। अगली बैठक में अगर मतदान होता है, तो 55 में से 54 सदस्य मत का प्रयोग करेंगे। अध्यक्षा सिर्फ उसी स्थिति में मत का प्रयोग करेगी, अगर 54 में दोनों उम्मीदवारों को 27-27 मत पड़ते हैं। फिर अध्यक्ष का मत निर्णय होगा।
विज्ञापन


ये जिप सदस्य रहे उपस्थित
जिप उपाध्यक्ष की चुनाव बैठक में 28 सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें रमेश चंद, रीता पठानिया, बंदना कुमारी, अनिता देवी, कनिका, रुमा कौंडल, शशि बाला, संतोष राणा, गायत्री देवी, कुसुम राणा, वीना देवी, प्रतिभा चौधरी, सुमन बाला, ज्योति बाला, व्यासो देवी, अनुराधा, रत्न चंद, पवन कुमार, विशाल चंबियाल, संजय कुमार, ठाकुर सिंह, शुभकरण, देवेंद्र सिंह, सुनील कुमार, ओंकार चंद, वनीत कुमार, विजेंद्र कुमार, गगन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed