फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा में दफनाया अमरीकी नागरिक का शव

कांगड़ा में दफनाया अमरीकी नागरिक का शव

Wed, 02 May 2018 12:09 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा में दफनाया अमरीकी नागरिक का शव
कांगड़ा में दफनाया अमेरिकी नागरिक का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते पियूंगल नाला में मिले अमरीकी नागरिक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसकी पत्नी के हवाले कर दिया। इसके बाद उसके परिजनों ने कांगड़ा में उसके शव को दफना दिया। जानकारी देते हुए एसपी कांगड़ा संतोष पटियाल ने बताया कि रविवार को पिंगल नाला में मिले अमरीकी नागरिक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया। अमरीकी दूतावास से सहमति मिलने के बाद ही रोनाल्ड शयरेन हरनेज के शव को कांगड़ा में रहने वाली उसकी पत्नी पृशिला हरनेज को सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि रविवार को एक विदेशी नागरिक का शव संदिग्ध अवस्था में जिला मुख्यालय के साथ लगते पियूंगल नाला में मिला था। यह विदेशी नागरिक 21 अप्रैल से लातपा था, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस थाना कांगड़ा में दर्ज थी। इसी बीच रविवार को अमरीकी नागरिक रोनाल्ड शयरेन हरनेज शव गली-सड़ी हालत में पियूंगल नाले से बरामद हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा था, जिसे मंगलवार को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed