फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   लॉटरी से शराब ठेकों का आंबटन

लॉटरी से शराब ठेकों का आंबटन

Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
लॉटरी से शराब ठेकों का आंबटन
लॉटरी से शराब ठेकों का आवंटन
विज्ञापन

पहले चरण में 90 यूनिट आवंटित
144 करोड़ आठ लाख का राजस्व जुटाया
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। आबकारी एवं कराधान विभाग ने राजस्व जिला कांगड़ा के लिए धर्मशाला में नगर निगम के सामुदायिक भवन में 2018-19 के लिए अंग्रेजी और देसी शराब के ठेकों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया। इस दौरान उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार भी मौके पर मौजूद रहे। इस वर्ष आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए विभाग को 2068 आवेदन प्राप्त हुए। नीलामी प्रक्रिया में कुल 115 यूनिट की नीलामी की जानी थी तथा इस वर्ष इन सर्किलों की सरकारी निर्धारित मूल्य राशि 189.09 करोड़ रुपये निर्धारित की गई थी। पहले प्रथम चरण में 90 यूनिट आवंटित कर दिए गए हैं, जिससे 144 करोड़ आठ लाख का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वर्ष से 24.97 प्रतिशत अधिक है। वहीं, राजस्व जिला कांगड़ा में प्रथम चरण में 45 करोड़ 81 हजार 787 रुपये का कारोबार अभी नहीं बिक पाया है। इसके लिए विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि अब 22 मार्च को शेष यूनिटों के लिए नीलामी प्रक्रिया होगी। बची यूनिटों की संख्या 23 थी, लेकिन दो सफल आवेदकों ने प्रथम चरण में पांच प्रतिशत राशि जमा करवाने से मना कर दिया। इससे इन यूनिटों की संख्या अब बढ़कर 25 हो गई है। बचे हुए यूनिटों में धर्मशाला सर्किल एक में सिविल लाइन धर्मशाला और कनेड़, धर्मशाला सर्किल दो में चार यूनिट रैत प्रेई, शाहपुर दरीणी, लंज और चड़ी हैं। बैजनाथ सर्किल में चढ़ियार, पपरोला, मुलथान, चौगान बीड़, लंबागांव, अपर खैरा, थुरल, हलेर कातला तथा द्रमण रोपड़ी शामिल हैं। पालमपुर सर्किल में छह यूनिट बाकी हैं, जिसमें पालमपुर, पैट्रोल पंप, पंचरुखी, धीरा गदियाड़ा, पुन्नर तथा नागनी, जबकि देहरा सर्किल में दो यूनिट देहरा बालुगलोआ तथा खुड़ियाबारी शेष हैं। इसके अतिरिक्त दो यूनिट रक्कड़ शांतला और नंगल चौक जो बिक चुके थे, परंतु उनके आवेदकों ने पांच प्रतिशत राशि देने से इंकार कर दिया। उन्हें विभाग ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है तथा भविष्य में अब वे कहीं भी पर्ची नहीं डाल पाएंगे। नीलामी प्रक्रिया के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त केके सरोच, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी मस्त राम भारद्वाज, उपायुक्त राज्य कर राकेश भारती, संयुक्त आयुक्त राज्य कर शिमला प्रशांत सिरकिक, सहायक आयुक्त राज्य कर राजेश कुमार, राजीव शर्मा, सागर दत्त, पवन कुमार, ओपी यादव एवं विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed