{"_id":"5aad55634f1c1ba8768b6018","slug":"61521309027-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वितिय लाभ बढ़ाने को लेकर मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वितिय लाभ बढ़ाने को लेकर मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर मजदूर संघ का प्रदर्शन
पालमपुर (कांगड़ा)। सहकारी चाय उद्योग मजदूर संघ कालू दी हट्टी के मजदूरों ने रघुवीर शर्मा की अध्यक्षता में चाय फैक्ट्री के गेट के सामने गेट बैठक कर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। संघ ने एक मांग पत्र फैक्ट्री के प्रबंधक को दिया। इसके माध्यम से संघ ने मजदूरों को महंगाई भत्ता देने की मांग की, जो कि जनवरी 2017 और जुलाई 2017 से चार प्रतिशत एवं तीन प्रतिशत घोषित किया गया है। इसके अलावा चिकित्सा भत्ता 350 रुपये दिया जा रहा है, जो 10 जून 2017 से 400 हो चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी अंतरिम राहत लागू करने के अलावा जो बोनस हमें सिर्फ 7000 दिया गया है, इसका भुगतान भी 8.33 प्रतिशत के हिसाब से सभी कर्मचारियों को करने की मांग की गई। जो मजदूर दिहाड़ीदार कई वर्षों से उद्योग में काम कर रहे हैं, उन्हें पहले की तरह एनुअल और कैजुअल छुट्टियां भी दी जाएं। मजदूर संघ का कहना है कि 25 मार्च तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे मजबूरन हड़ताल पर उतरेंगे, जिसका जिम्मेदार प्रबंधन स्वयं होगा।