फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   स्पॉट पेंटिंग में डीएवी स्कूल के बच्चे छाए

स्पॉट पेंटिंग में डीएवी स्कूल के बच्चे छाए

Fri, 24 Nov 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
स्पॉट पेंटिंग में डीएवी स्कूल के बच्चे छाए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पालमपुर (कांगड़ा)। रोटरी क्लब पालमपुर और भारतीय जीवन बीमा निगम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इसमें विजेताओं छात्र-छात्राओं को रविवार 26 नवंबर की शाम 7 बजे रोटरी भवन में रोटरी गवर्नर परविंदर जीत सिंह सम्मानित करेंगे।
रोटरी क्लब पालमपुर के प्रधान अजय शर्मा ने बताया कि स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता में 15 स्कूलों के करीब 287 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में चार वर्ग बनाए गए थे। इसमें पहली से तृतीय कक्षा वर्ग में दीपावली का दृश्य, चतुर्थ से पांचवीं कक्षा वर्ग के लिए पर्यावरण सुरक्षा, छठी से नौवीं कक्षा के लिए स्वच्छ भारत और दसवीं से बारहवीं कक्षा वर्ग के लिए नशा निवारण विषय रखा गया था। उन्होंने कहा कि पहली से तृतीय कक्षा वर्ग में सेंट पॉल स्कूल पालमपुर की श्रेया प्रथम, टाइनी टॉट स्कूल की मुस्कान पटेल द्वितीय और मदर टच स्कूल की अंकिशा ने तृतीय, चतुर्थ से पांचवीं कक्षा वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल पालमपुर के अखिल उप्पल प्रथम, ओनम सिंह राणा द्वितीय और वारुणी मिन्हास ने तृतीय, छठी से नौवीं कक्षा वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल
विज्ञापन

पालमपुर की प्राची शर्मा प्रथम, उज्ज्वल ठाकुर द्वितीय और चांद पब्लिक स्कूल पालमपुर की ऋषिता राणा ने तृतीय और दसवीं से बारहवीं कक्षा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक कन्या स्कूल पालमपुर की तनुजा प्रथम, चांद पब्लिक स्कूल पालमपुर के सिकंदर शाह द्वितीय और न्यूगल पब्लिक स्कूल बिंद्राबन की अवंतिका शर्मा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed