फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   वॉकेशनल प्रशिक्षुओं को बताए आईटीएस के गुर

वॉकेशनल प्रशिक्षुओं को बताए आईटीएस के गुर

Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
वॉकेशनल प्रशिक्षुओं को बताए आईटीएस के गुर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जवाली (कांगड़ा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुरघाड़ के तहत राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क के सहयोग से आईटीएस और सुरक्षा के विषयों पर वोकेशनल शिक्षा प्राप्त कर रहे कक्षा नवमीं, दसवीं और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को आईटीएस और सुरक्षा के बारे में टिप्स दिए गए। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य विनोद वर्धक विशेष रूप से उपस्थित रहे। नोबेल कम्युनिटी फाउंडेशन के चेयरमैन मंगल सिंह, प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर रोहित कुमार और प्रोग्राम प्रबंधक विनोद कुमार ने बच्चों को आईटीएस और सुरक्षा के बारे में जानकारी देते युग में कंप्यूटर और इंटरनेट की महत्ता बताई और सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को इन विषयों के बारे में कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ थीम के बारे में भी जागृत किया। इस मौके पर छात्राओं ने अपना हुनर विभिन्न प्रकार के उपक्रमों पर आधारित चार्ट बनाकर दिखाया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उद्योगों और कंप्यूटर के रखरखाव, सुरक्षा और उनके सही ढंग से संचालन के नए तरीके सुझाए। इस अवसर पर स्कूल प्रवक्ता पूजा चौधरी और दीणानंद ने छात्राओं को आईटीएस और सुरक्षा विषयों के बारे में पूर्ण जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं को यह भी बताया कि गांव में कैसे लघु इकाइयों को चलाया जा सकता है। इन इकाइयों के प्रबंधकीय ढांचे पर भी बात की गई। इस अवसर पर स्कूली बच्चों सहित स्कूल का अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed