फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   400 मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग

400 मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग

Wed, 08 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
400 मतदान केंद्रों पर होगी वेबकास्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने कहा कि कांगड़ा जिला में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं। मतदान वीरवार को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ईवीएम के माध्यम से होगा। सभी ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी।
जिले भर में स्थापित 1553 मतदान केंद्रों में से 1071 सामान्य, 291 अतिसंवेदनशील और 162 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। इसकेे अलावा छह सहायक मतदान केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। ‘क्रिटिकल’ और ‘वल्नरबल’ मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पैरामीलिट्री बल तैनात रहेंगे। सामान्य केंद्रों पर प्रदेश पुलिस एवं गृह रक्षक जवान तैनात रहेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले में 400 मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गयी है। इससे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी। इसके लिए उपायुक्त कार्यालय में निगरानी कक्ष स्थापित करने के साथ ही संबंधित क्षेत्रों मेें निर्वाचन अधिकारी कार्यालयों में भी निगरानी कक्ष स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओल्ड एज होम दाड़ी में स्थापित मतदान केंद्र का संचालन पूरी तरह दिव्यांग कर्मियों द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में हर विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मियों द्वारा संचालित होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में लोगों की सुविधा के लिए आदर्श मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। चुनावी प्रक्रिया में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में दो मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मियों की ओर से संचालित होंगे। उन्होंने बताया कि इन मतदान केन्द्रों में पूर्णरूप से महिला पुलिस कर्मी तथा अन्य महिला कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed