फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   बचना ए हसीनों पर झूमा नगरोटा बगवां

बचना ए हसीनों पर झूमा नगरोटा बगवां

Tue, 26 Mar 2019 11:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
बचना ए हसीनों पर झूमा नगरोटा बगवां
बचना ए हसीनों गीत पर झूमा नगरोटा बगवां
विज्ञापन

अनुज शर्मा के यह जो हल्का-हल्का सरूर ने भी मचाया धमाल
खिन्नु फेम गायक रुमेल सिंह और करनैल राणा ने नचाए श्रोता
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के तीन दिवसीय जिला स्तरीय लिदवड़ मेले की एकमात्र सांस्कृतिक संध्या में कई नामी गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से खूब समां बंधा। यह प्रथम बार था कि प्रदेश के किसी भी मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के एक साथ आठ जाने माने गायकों ने मंच साझा कर भारी संख्या में उपस्थित श्रोताओं का मनोरंजन किया।

कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त कांगड़ा राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में करनैल राणा, संजीव दीक्षित, अरविंद डढवाल, अनुज शर्मा, निम्मो चौधरी, रुमेल सिंह, ममता भारद्वाज, कुमार साहिल और ऋषि सूद के अलावा कई अन्य स्थानीय कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान अरविंद डढवाल ने ‘तेरे रश्के कमर’ से शुरू करके अपनी गायकी को ‘हम तेरे बिन रह नही सकते’ गीत पर समाप्त किया। इस बीच उन्होंने ‘बचना ऐ हसीनो’ और खाई के पान बनारस बाला’ गीतों पर प्रस्तुतियां पेश कर अपनी स्तरीय गायकी का एहसास कराया। कार्यक्रम में अनुज शर्मा ने ‘जय श्री गणेशा, तेरा फितूर जब से, यह जो हल्का-हल्का और माये नई मेरिये’ गीतों पर खूब समां बांधा। ऋषि सूद द्वारा ‘ मैं तेनु समझावां की, कच्ची डोरियों और यह सारा जमाना गीत सुनकर श्रोताओं में अपनी छाप छोड़ी। करनैल राणा ने ‘तेरे माथे जो बिंदलु’, पतना देया तारुआ, कैसा लग्गा गोरिये पहाड़े दा बसना’ गीत सुनाकर और संजीव दीक्षित ने ‘भेडां तेरियां गीत पर नाटियां डाल कर लोक गायकी के अपने हुनर से सबको रूबरू करवाया, जबकि ममता भारद्वाज ने ‘जुगनी और लड़की आंख मारे’ गीतों पर प्रस्तुतियां पेश करके सबको झुमाया। मधुर आवाज की मालिक निम्मो चौधरी और मान सिंह मान ने भी अपनी गायकी से सबका मनोरंजन किया। इस बीच ‘मेरा खिनु बड़ा उस्ताद’ से सुर्खियों में आये गायक ई. रुमेल सिंह ने पंडाल में बैठे सभी श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान करनैल राणा और चामुंडा मंदिर न्यासी घनश्याम वर्मा ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर मेला समिति अध्यक्ष एसडीएम अंकुश शर्मा, तहसीलदार मनोज कुमार, नायब तहसीलदार, नप अध्यक्ष स्वर्णा वालिया, उपाध्यक्ष बलराम पुरी, रवि डोगरा, पवन सूद, मधु शर्मा, संजीव धीमान, अंकुर धीमान, देविंदर ठाकुर, कैलाश शर्मा, सुशील धीमान व अन्य कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed