{"_id":"5c757c53bdec2226154d20d7","slug":"51551203411-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस मार्च को पिलाई जाएगी पोलियो दवा
धर्मशाला। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि सघन पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 10 मार्च को शुरू होगा। इसके तहत जिला कांगड़ा में 0 से 5 साल तक के 1,26,672 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। डॉ. राजेश गुलेरी जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि भारत को 28 मार्च 2014 को पोलियो मुक्त देश का प्रमाण पत्र मिल चुका है। फिर भी झुग्गी झोंपड़ियों में रहने वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। डॉ. चित्रा कौशल ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग जिला कांगड़ा में 1070 पोलियो बूथ तथा 27 ट्रांजिट प्वाइंट (बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, झुग्गी झोंपड़ी, ईंट के भट्टे, भवन निर्माण स्थल) पोलियो बूथ लगाए जाएंगे। यहां दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिला भर में 4280 टीम के सदस्य नियुक्त किए गए हैं। 213 सुपरवाइजरों की देखरेख में यह सदस्य कार्य करेंगे। टीकाकरण के सभी सदस्य 10 मार्च के दिन बूथ पर दवाई पिलाएंगे। 11 और 12 मार्च को घर-घर जा कर 10 मार्च को कार्य का मूल्यांकन करेंगें।
परागपुर में नायब तहसीलदार का पद खाली
परागपुर (कांगड़ा)। उपतहसील कार्यालय परागपुर में चुनाव आयोग के आदेशों के चलते नायब तहसीलदार को हफ्ते भर बाद ही परागपुर से जाना पड़ा। लगभग तीन महीने से उपतहसील परागपुर में रिक्त चल रहे नायब तहसीलदार के पद को भरा गया था। 14 फरवरी को अशोक ठाकुर ने पदभार संभाला था लेकिन चुनाव आयोग के आदेश के चलते उनका तबादला परागपुर से उपायुक्त कार्यालय ऊना के लिए 24 फरवरी को हो गया। उनके स्थान पर उपतहसील ईसपुर (ऊना) से तब्दील होकर आए नायब तहसीलदार शिव कुमार ने 25 फरवरी को उपतहसील कार्यालय परागपुर का कार्यभार संभाल लिया। संयोगवश चुनाव आयोग के आदेश के चलते परागपुर को मिले नायब तहसीलदार अशोक कुमार को 10 दिन तक ही परागपुर उपतहसील कार्यालय में कार्य करने का अवसर मिला।