फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आज चार बजे केबाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें

आज चार बजे केबाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें

Tue, 06 Nov 2018 11:55 PM IST
Updated Tue, 06 Nov 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
आज चार बजे केबाद नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें
धर्मशाला। दिवाली के त्योहार के दौरान जिले के लोगों को चार बजे के बाद हिमाचल पथ परिवहन निगम की सेवा नहीं मिल पाएगी। निगम अपने चार बजे के बाद के चलने वाले रूटों को बंद करेगा। वहीं इससे पहले विभिन्न स्थानों से अपने अंतिम रूट के लिए चली बसें अपने अंतिम स्टेशन पर जाकर रुकेंगी।
विज्ञापन

साथ ही दिवाली के दौरान यात्रियों को दिल्ली-चंडीगढ़ जाने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रात्रि 10 बजे एक बस दिल्ली के लिए भेजी जाएगी। जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में 659 के करीब एचआरटीसी की बसें रोजाना विभिन्न रूटों पर दौड़ती हैं। इसके अलावा धर्मशाला डिपो से 48 बसें लंबे रूटों पर सेवाएं देने के लिए निकलती हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला डिपो में सबसे अधिक 131 बसें
निगम के अनुसार धर्मशाला डिपो में सबसे अधिक 131 बसें हैं। इसके अलावा पठानकोट में 127, पालमपुर में 104, देहरा में 100 और नगरोटा बगवां डिपो के पास 88 बसें हैं। इन बसों में सामान्य, जेएनयूआरएम, वोल्वो, डीलक्स और टैंपो ट्रैवलर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस डिपो के पास कितनी लग्जरी बसें
धर्मशाला डिपो के पास 14 वोल्वो बसें, चार डीलक्स, 4 टाटा एसी और चार इलेक्ट्रिक वैन शामिल हैं। वहीं पालमपुर डिपो के पास 3 अपनी वोल्वो बसें हैं, जबकि दो बसें पीपी मोड पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वहीं बैजनाथ डिपो के पास वोल्वो बस कोई भी नहीं है। यहां से मात्र दो डीलक्स बसें ही यात्रियों को लग्जरी सेवाएं देती हैं। वहीं देहरा डिपो के पास 3 वोल्वो और 2 डीलक्स बसें हैं।


कोट्स
धर्मशाला डिपो से चलने वाली एचआरटीसी की बसों को चार बजे के बाद बंद कर दिया जाएगा। इस दौरान जो बसें अपने गंतव्य स्थानों से चल रही होंगी, वही बसें अपने अंतिम रूट तक सेवाएं देंगी। इसके अलावा दिवाली के दौरान यात्रियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए रात्रि दस बजे एचआरटीसी की एक बस धर्मशाला से दिल्ली भेजी जाएगी। - पंकज चड्ढा, आरएम धर्मशाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed