{"_id":"5bdb498bbdec2269945ca225","slug":"51541097867-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलने में असमर्थ बुजुर्गों को डिपो आने की जरूरत नहीं : कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलने में असमर्थ बुजुर्गों को डिपो आने की जरूरत नहीं : कपूर
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर ने बुजुर्ग, दिव्यांग अथवा ऐसा कोई भी व्यक्ति जो राशन लेने उचित मूल्य की दुकान पर जाने में असमर्थ हैं, वे किसी व्यक्ति को अधिकृत कर उससे अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। कपूर धर्मशाला के जिला परिषद कार्यालय के सभागार में आयोजित जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए अधिक तत्परता से कार्य करने को कहा है। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से प्रयास करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि बैठक में उठाई गई समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए समर्पित प्रयास कर रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त केके सरोच ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया। बैठक में जवाली के विधायक अर्जुन ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष मधु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल सहित जिला के सभी विभागों के अधिकारी व समिति के गैर-सरकारी सदस्य उपस्थित रहे।