फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एकता के लिए दौड़ा धर्मशाला

एकता के लिए दौड़ा धर्मशाला

Wed, 31 Oct 2018 11:51 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
एकता के लिए दौड़ा धर्मशाला
एकता के लिए दौड़ा धर्मशाला
विज्ञापन

शांता और कपूर ने भी लगाई दौड़, पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में धर्मशाला में राष्ट्रीय एकता दिवस जोश के साथ मनाया गया। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री किशन कपूर और सांसद शांता कुमार ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के तौर पर मनाया गया। किशन कपूर और सांसद शांता कुमार ने इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर और सांसद शांता कुमार ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई। एकता दौड़ में स्कूली बच्चों के अलावा धर्मशालावासियों ने भाग लिया। दौड़ उपायुक्त कार्यालय से शुरू होकर शहीद स्मारक में संपन्न हुई। किशन कपूर ने सरदार पटेल की स्मृतियों को नमन किया। सांसद शांता कुमार ने कहा कि देश की अखंडता के लिए जब-जब जो जरूरी था, पटेल जी ने वो किया। इस अवसर उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष पटियाल, मंडलाध्यक्ष कैप्टन रमेश अटवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तथा बच्चे उपस्थित रहे।
मुल्थान । राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान कार्यकारी प्राचार्य डा. भाग सिंह ने छात्र-छात्राओं को वल्लभ भाई पटेल के योगदान पर विचार रखे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रो.होसियार सिंह, प्रो.विसाल और रविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैजनाथ । राजकीय उच्च पाठशाला झिकली भेठ के विद्यार्थिओं ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद किया। इस अवसर पर आठवीं कक्षा की छात्रा मधु और नवमी के छात्र सूरज ने सरदार पटेल के बारे में अन्य विद्यार्थियों के साथ जानकारी साझा की। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दयोल में एनएसएस प्रभारी ओम प्रकाश की अगुवाई में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन हुआ। एनएसएस प्रभारी ओम प्रकाश ने छात्रों को उनके जीवनचरित्र के विषय में बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रधानाचार्य कुमारी रविंद्रा ने की। वहीं केंद्रीय विद्यालय अल्हीलाल में लोह पुरष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रुप में मनाया। प्रधानाचार्य सुधा शर्मा ने बच्चों को लोह पुरुष के जीवन से प्रेरणा ले कर उनके कदमों पर चलने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवारना। भवारना में प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गाधी की 35वीं पुण्यतिथि और सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर एकसभा का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता इंटक के प्रदेश महासचिव मेहताब सिंह ने की। इस मौके पर संदीप ठाकुर, डॉ. ओम प्रकाश, अनिल गुलेरिया, रघुनाथ जंवाल समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं, पारस पब्लिक स्कूल भवारना में राष्ट्रीय एकता दिवस लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। स्कूल के निदेशक महेश कटोच एवं प्रधानाचार्य नीलम राणा ने बच्चों को इस दिन के महत्व बताया। वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित एकता दौड़ में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भवारना, राजकीय कन्या माध्यमिक पाठशाला भवारना, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डरोह, राजकीय उच्च विद्यालय बारी, विवेका फाउंडेशन स्कूल मनसिंबल, पारस पब्लिक स्कूल भवारना, न्यूगल पब्लिक स्कूल भवारना और एबीएम स्कूल भवारना के बच्चों सहित गणमान्य लोगों ने भाग लिया। एकता दौड़ को एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
थुरल । डीएवी स्कूल आलमपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया। स्कूल के सभी विद्यार्थियों सहित एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस शपथ समारोह में भाग लिया। इस दौरान एनएसएस और एनसीसी के विद्यार्थियों ने रन ऑफ यूनिटी रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य विक्रम सिंह और एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी रजत कुमार ने बच्चों को राष्ट्रीय एकता दिवस की बधाई दी। पालमपुर । पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि भारत की एकता के शिल्पकार लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा का स्थापना समूचे देश को एक सूत्र में पिरो रखने में सहायक होगी। कहा कि प्रदेश के गांव-गांव से लोह संग्रहण कर निर्मित इस प्रतिमा में देश के लोगों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

सरस्वती विद्या निकेतन के बच्चों ने निकाली रैली
रक्कड़, डाडासीबा (कांगड़ा)। तहसील रक्कड़ की पंचायत शान्तला में स्थित सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मशताब्दी समारोह के अवसर पर छात्रों ने एकता रैली निकाली। रैली स्कूल परिसर से प्रारम्भ होकर शांतला बाजार का चक्कर लगाते हुए स्कूल परिसर में सम्पन्न हुई 7 स्कूल के चैयरमैन राजकुमार व प्रिंसिपल मीनाक्षी कपूर ने बच्चों को सम्बोधित किया। डाडासीबा के सरस्वती विद्या निकेतन हाई स्कूल बतबाड के बच्चो व स्टाफ ने डाडासीबा से नंगल चौक तक दौड़ लगाई।
राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ा चंगर
ज्वालामुखी। ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में खुंड़ियां तहसील की दूरदराज चंगर पंचायत घरना में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। योजना बोर्ड उपाध्यक्ष रमेश धवाला ने समारोह की अध्यक्षता की। इस मौके पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एकता दौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों और राजनीतिक दलों के लोगों ने भाग लिया।
मोइन गांव में भी भागे लोग
परागपुर (कांगड़ा)। सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में रन फॉर यूनिटी के तहत मोइन गांव में लोग खूब दौड़े। जसवां परागपुर भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राजेश कुमार, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार, अध्यक्ष कुलदीप कुमार, कुंदन गर्ग, धर्मेंद्र कुमार राकेश वर्मा राजेंद्र सिंह संदीप कुमार आदि ने दौड़ में भाग लिया।

प्रश्नोत्तरी में चाहत प्रथम
संसारपुर टैरेस। कांगडा राजकीय बरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संसारपुर टैरेस में रन फोर यूनिटी पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल प्रिंसीपल मुलखराज शर्मा की उपस्थिति में किया गया। जागरुकता रैली का भी आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में सरु ठाकुर प्रथम, गौरी, चाहत द्वितीय व अरविंद तृतीय स्थान पर रहा। प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में चाहत प्रथम, नैना व अंकिता द्वितीय, सुनीता व गौरी तृतीय स्थान पर रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed