फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   यू-टयूब पर विश्व के 168 देशों ने लाइव देखा शिव नुआला

यू-टयूब पर विश्व के 168 देशों ने लाइव देखा शिव नुआला

Wed, 17 Oct 2018 12:01 AM IST
Updated Wed, 17 Oct 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
यू-टयूब पर विश्व के 168 देशों ने लाइव देखा शिव नुआला
यू-ट्यूब पर विश्व के 168 देशों ने लाइव देखा शिव नुआला
विज्ञापन

गद्दी समुदाय की संस्कृति के संरक्षण के लिए चामुंडा में हुआ आयोजन
फेसबुक पेज से शुरू हुआ था संस्कृति के संरक्षण के लिए काम
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। गद्दी संस्कृति के संरक्षण के लिए चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित शिव नुआला को 168 देशों में रह रहे समुदाय के लोगों ने लाइव देखा। वहीं, गद्दी समुदय ग्रुप की ओर से चामुंडा में आयोजित शिव नुआला में करीब पांच हजार लोगों ने वहां पहुंचकर इसमें भाग लिया। नुआला में लोक गायक सुनील राणा और उनकी टीम ने सोमवार रात भर नुआला के भजन गाए। करीब नौ बजे शुरू हुए नुआले का सुबह पांच बजे आरती के साथ समापन किया गया। इससे पूर्व छह से आठ बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें समुदाय के बच्चों और युवाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मंदिर हॉल में आयोजित नुआले के लिए बाहर पार्किंग में बड़ी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी। ऐसे में समुदाय के लोगों ने बाहर पार्किंग में ही नृत्य कर नुआले का आनंद लिया। गद्दी समुदाय के संरक्षण के लिए गद्दी कम्यूनिटी ग्रुप ने पहली बार इस नुआले का आयोजन किया। इसे गद्दी कम्युनिटी फेसबुक पेज पर लाइव दिखाया गया, जबकि यू-ट्यूब चैनल पर भी नुआले का लाइव प्रसारण किया गया। वर्तमान में ग्रुप के साथ करीब 168 देशों से गद्दी समुदाय के लोग जुड़े हुए हैं, जिन्होंने इसे यू-ट्यूब और फेसबुक पेज पर लाइव देखा। उधर, गद्दी कम्यूनिटी ग्रुप के एडमिन रमन कपूर ने बताया कि साल 2011 में गद्दी कम्युनिटी ग्रुप का फेसबुक पेज बनाया गया था, जिसके वर्तमान में एक लाख से भी अधिक सदस्य हैं। फेसबुक पेज पर ही एक पोस्ट अपलोड की गई थी, जिसमें नुआले के आयोजन पर सहमति मांगी गई थी। इसमें हजारों सदस्यों ने इस पर सहमति जताते हुए इसके आयोजन को लेकर सहयोग की भी सहमति दी थी। नुआले में नगरोटा बगवां के विधायक अरुण कुमार कूका, एसडीएम धर्मशाला रमेश रमोत्रा सहित ग्रुप के पदाधिकारी और सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed