फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   खेलकूद में मलां और पठियार का उत्कृष्ठ प्रदर्शन

खेलकूद में मलां और पठियार का उत्कृष्ठ प्रदर्शन

Sat, 08 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खेलकूद में मलां और पठियार का उत्कृष्ठ प्रदर्शन
खेलों में मलां और पठियार का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विज्ञापन

प्राथमिक स्कूलों की पठियार जोन की खेलों का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं की पठियार जोन की हुई खेलकूद प्रतियोगिता में मलां और पठियार केंद्र के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई स्पर्धाओं में अव्वल स्थान पाया। राजकीय प्राथमिक पाठशाला टंबर हार में हुई प्रतियोगिता में तीन केंद्रों की 15 पाठशालाओं के 65 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के परिणामों में कबड्डी छात्र वर्ग में पठियार केंद्र, कबड्डी छात्रा वर्ग में केंद्र जदरांगल, खो-खो छात्र वर्ग में पठियार केंद्र और खो-खो छात्रा वर्ग में जदरांगल केंद्र की टीमें विजयी रहीं। बैडमिंटन छात्र वर्ग में मलां और छात्रा वर्ग में पठियार केंद्र विजयी रहे। विभिन्न स्तरों की दौड़ में आरुष (उपरली मझेटली), कार्तिक (मलां), शेखर (कस्बा पठियार), पायल (जदरांगल), तनवी (उपरली मझेटली) और पल्लवी (घिरथोली) ने बाजी मारी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की भाषण प्रतियोगिता में केंद्र पठियार की दीक्षा और एकल गान में केंद्र मलां की खुशबू ने प्रथम स्थान हासिल किया। समूह गान में मलां की पलक एवं सखियां और लोक नृत्य में जदरांगल केंद्र प्रथम रहा। इस अवसर पर सीएचटी अंजू सूद, विमला शर्मा, कुलदीप, शिवानी, श्वेता, देव इंदु, धर्म चंद, अशोक, रजनी और पीटीएफ नगरोटा बगवां के महासचिव भूपेंद्र जंवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन आनंद अवस्थी ने किया। जंवाल ने बताया कि खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर तक हटवास में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed