{"_id":"5aba85354f1c1beb3f8b5465","slug":"51522173237-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम रतन धन पाओ...पर झूमे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम रतन धन पाओ...पर झूमे श्रोता
Updated Tue, 27 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। दिल्ली कान्वेंट स्कूल लोअर सुनहेत में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि डीएसपी योगेश दत्त जोशी के स्वागत और संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण राजपूत, रश्मि राजपूत, पीसी राजपूत और भरत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। कार्यक्रम कक्षा आठ की छात्राओं स्वास्ति, जाहन्वी, प्रेरणा, सारा और आदित्य धीमान ने सरस्वती वंदना पेश की। इसके बाद छात्रों दिव्यांशु, आर्यन, अर्पित, आरव, स्मृति, तृषा, श्रुति आदि ने गीत पापा मेरे पाप पर शानदार प्रस्तुति दी। स्कूल के छात्रों मनीषा, समृद्धि, शिवाली, आराध्या, गंगा, शैलवी, प्रियांशी, सालवी, कनिका आदि ने स्कूल अध्यापिका नेहा और रितु के मार्गदर्शन में शानदार हिमाचली नाटी प्रस्तुत की। कक्षा प्रथम के छात्रों ने गलती से मिस्टेक और स्वाग से स्वागत कर सबका मन मोह लिया। गलती से मिस्टेक वाली प्रस्तुति में छात्र आदित्य, आयुष, नैतिक, नक्श, प्रणव, यशवीर, आलोक, सागर, शौर्य, विशेष, क्षितिज, सात्विक, ईशान, अमरिंदर, तनिष्क, आदित्य, आरती और आयुष ने खूब तालियां बटोरीं। वहीं, प्रेम रतन धन पायो की प्रस्तुति पर छात्रा वंशिक, शीतल, माननीय, गौरी, सिमरन, कृतिका, स्मिता, सेल, सिया, आरुषि, मन्नत, नव्या, अनवी, अनन्या, अंशिका, जैसमीन और नंदिनी ने दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इस गाने पर श्रोत झूमने पर मजबूर हुए। इन सभी प्रस्तुतियों में स्वास्ति की प्रस्तुति को सर्वोत्तम प्रस्तुति घोषित किया गया। इस अवसर पर दिल्ली कान्वेंट स्कूल सुनीत की प्रधानाचार्य गुंजन परमार ने कार्यक्रम की सफलता का श्रेय स्टाफ को दिया। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रवीण राजपूत ने आगामी वर्षों के लिए विद्यालय की नई योजना से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष से विद्यालय में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हाईटेक एजूकेशन सिस्टम को अपनाया जाएगा। इसके तहत छात्रों का होमवर्क छात्रों की उपस्थिति और विद्यालय में छात्रों और अध्यापकों से लाइव होकर अभिभावक बात कर पाएंगे। समारोह में मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत भी किया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रछपाल सिंह, डीसीएस अंबाला की प्रधानाचार्य रश्मि राजपूत, प्रिया और अभिषेक राजपूत आदि उपस्थित रहे।