फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Vivek Sharma was entrusted with the responsibility of the position of Head.

Kangra News: विवेक शर्मा को प्रधान पद की जिम्मेदारी सौंपी

Fri, 04 Sep 2026 01:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Vivek Sharma was entrusted with the responsibility of the position of Head.
धर्मशाला। पटवारी एवं कानूनगो महासंघ तहसील धर्मशाला की नई कार्यकारिणी का गठन पूर्व प्रधान विचित्र सिंह की उपस्थिति में सर्वसम्मति से किया गया। इसमें कानूनगो विवेक शर्मा को महासंघ का नया प्रधान चुना गया। अंद्राड़ के पटवारी भूपेंद्र सिंह को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में सिद्धबाड़ी के पटवारी वरुण पटियाल और सिविल स्टेशन के पटवारी दीपेंद्र थापा को उपप्रधान, मंत के पटवारी अश्विनी कुमार को कोषाध्यक्ष, जदरांगल की पटवारी कविता और चैतड़ू की पटवारी पूनम को सहसचिव तथा बलेहड़ के पटवारी रवि कुमार को प्रेस सचिव बनाया गया है। संगठन को मजबूती देने के लिए निशांत कोटी, योगराज और लतीफ मोहम्मद को मुख्य सलाहकार तथा राकेश कुमार व मनोज कुमार को वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया है। तहसील नुमाइंदे का दायित्व कपिल कुमार और अनूप कुमार को सौंपा गया। इसके अलावा विपिन कुमार, वीरेंद्र कुमार, सीमा देवी, विपिन कुमार, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार, हितेंद्र भाटिया, अजय कुमार, कुलदीप कुमार और अनुका राणा को सदस्य बनाया गया है। नई कार्यकारिणी ने कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और संगठन को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed