फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Jonty, Ali, and Hodi Pehalwan will clash today.

Kangra News: आज भिड़ेंगे जोंटी, अली और होदी पहलवान

Fri, 04 Sep 2026 02:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 04 Sep 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jonty, Ali, and Hodi Pehalwan will clash today.
इंदौरा (कांगड़ा)। हिमाचल के गांव उलेहड़ियां और पंजाब के गांव पंडोरी की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित दो दिवसीय ऐतिहासिक छिंज मेला झंडे की रस्म के साथ शुरू हो गया। मेले के पहले दिन स्थानीय पहलवानों के बीच रोचक मुकाबले करवाए गए। विजेताओं को नकद पुरस्कार बांटे गए। दंगल के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्य मुकाबले होंगे। इनमें पहली बार विदेशी पहलवान जोंटी, अली ईरानी और होदी भी अखाड़े में जौहर दिखाएंगे। मेले की सबसे बड़ी कुश्ती सिकंदर शेख और हरियाणा के ठाकर के बीच होगी, जिसकी इनामी राशि दो लाख 11 हजार रुपये रखी गई है। इसके अलावा जोंटी बनाम अली ईरान, सोनीपत के विजय बनाम होदी तथा पठानकोट के मुकेश बनाम हामिद के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे। आयोजन समिति पहलवानों को नकद राशि व आकर्षक उपहार देकर सम्मानित करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed