{"_id":"5ab2a2344f1c1bb6758b6b37","slug":"51521656372-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में अर्चना व नितिश प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में अर्चना व नितिश प्रथम
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान डाईट धर्मशाला में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें डाईट के प्रधानाचार्य डीपी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन 100 मीटर दौड़ के पुरुष वर्ग में क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहने वाले छात्रों में नीतीश, विजय, संजय, महिला वर्ग के 100 मीटर में अर्चना, हीना कुमारी, हाफिजा, 200 मीटर में नीतीश, संजय और विजय, महिला वर्ग में विदुषी, चंचल, रक्षा, 400 मीटर में मोहन, अरुण और रोहित, 800 मीटर में मोहिंद्र, राज कुमार और विष्णु, 800 मीटर के महिला वर्ग में चिड्डो, मनीषा और हफीजा रहे। इसके अलावा 400 मीटर रिले रेस में नीतीश, मोहन लाल, अमित और रूमेल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग की 400 मीटर रिले रेस में पूनम, दिपिका, गीताजंलि और काजल की टीम प्रथम रही। इस मौके पर शारीरिक प्रवक्ता रेखा राणा सहित सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं विशेष रूप से मौजूद रहे।