{"_id":"5a64db904f1c1bca798b5064","slug":"51516559248-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत खराब करने वाले उद्योग होंगे बंद : बिक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत खराब करने वाले उद्योग होंगे बंद : बिक्रम
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसारपुर टैरेस (कांगड़ा)। उद्योग श्रम एवं रोजगार और तकनीकी शिक्षा मंत्री विक्रम ठाकुर ने जसवां परागपुर विस क्षेत्र की ग्राम पंचायत रीडी कुठेड़ा में लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों ने कुठेड़ा, संसारपुर टैरेस, रीडी, कुट, संसारपुर पेखा में विक्रम ठाकुर का जोरदार स्वागत किया। विक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर में 19 वर्षों से उस प्रकार से विकास नहीं हो पाया, जिस तरह से होना चाहिए था। इसका कारण यह था कि यहां से सरकार का विधायक नहीं बनता था। जसवां परागपुर की समस्याएं जल्द ही खत्म होंगी।
बीजेपी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ गई है । उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जसवां परागपुर में पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी। अधिकारी लोगों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर हल करें। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संबंधी सुविधाएं, सडक सुविधाएं, रोजगार सुविधाएं और शिक्षा सुविधाएं जसवां परागपुर में पहुंचाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। कहा कि जसवां परागपुर में जहां भी कॉलेज खुल सकता है इसकी डिटेल बनाई जाए। उन्होंने कहा कि फट्टे वाली सरकार अब चली गई है और अब फट्टे नहीं धरातल पर कार्य होगा। जहां कोई कार्यालय खोला जाएगा, वहां स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने प्रदूषण पर लोगों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि संसारपुर टैरेस में प्रदूषण की समस्याएं आ रही हैं और जो उद्योग संसारपुर टैरेस में लोगों को बीमार करेंगे, वे यहां पर नहीं रहेंगे । इलाके में पर्यावरण मित्र उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे उद्योगों को नोटिस दिए गए हैं और जल्द ही उन पर कार्रवाई होगी। प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोटला बेहड़ में 7 व 8 तारीख को मल्टी स्पेशलिस्ट कैंप लगेगा और बीमार लोगों की वहां चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
बिक्रम ने संसारपुर टैरेस में उद्योगों का किया निरीक्षण
बिक्रम ठाकुर ने संसारपुर टैरेस के कुछ उद्योगों की ओर से किसानों के खेतों में फेंके जा रहे केमिकल युक्त पानी का जायजा लिया और कहा कि इस तरह से तो किसानों की समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद सदस्य सचिव उद्योग विभाग संदीप शर्मा को प्रदूषण के बारे में बताया और फोन पर प्रदूषण विभाग के अधिकारियों को जल्द प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों पर कार्रवाई करने के लिए कहा। विक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसानों व पंचायत के प्रधान सतवीर सिंह और मास्टर देसराज ने मंत्री विक्रम ठाकुर को बताया कि किसान वर्ग कई सालों से केमिकल युक्त पानी की समस्या से परेशान है और अधिकारियों के निरीक्षण के बाद भी संसारपुर टैरेस में प्रदूषण की समस्या कम नहीं हुई।