फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   5000 vehicles from outside states reached Kangra, Tourist places packed

वीकेंड पर पैक हुआ धर्मशाला-मैक्लोडगंज

Sat, 19 Jun 2021 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 09:00 PM IST
विज्ञापन
5000 vehicles from outside states reached Kangra, Tourist places packed
कंडवाल वैरियर से हिमाचल में प्रवेश करते पर्यटक। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। कोरोना कर्फ्यू की बंदिशों में छूट मिलने के बीच आए पहले वीकेंड पर धर्मशाला-मैक्लोडगंज में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। इस दौरान 5000 के करीब गाड़ियां भी जिले की सीमाओं से होते हुए कांगड़ा पहुंची हैं। वहीं होटलों में ऑक्यूपेंसी 50 फीसदी से ऊपर रही। इस दौरान सस्ते होटलों में 60 से 65 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी पहुंची, लेकिन महंगे होटलों में यह ऑक्यूपेंसी 30 से 40 फीसदी के करीब ही दर्ज की गई है।
विज्ञापन

वीकेंड पर सबसे अधिक फायदा होम स्टे चला रहे लोगों को हुआ है, क्योंकि अधिकतर लोग होम स्टे में ही रुके थे। जानकारी के अनुसार वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों की खूब भीड़ उमड़ी। इस भीड़ अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि शनिवार को बाहरी राज्यों की 5000 के करीब गाड़ियां बॉर्डर क्रास कर कांगड़ा पहुंची हैं। वहीं, वीकेंड पर पहुुंचे पर्यटकों को दुकानें आदि बंद होने के कारण कुछ परेशानियों का सामना भी करना पड़ा, क्योंकि दुकानें बंद होने के कारण वे खरीदारी तक भी नहीं कर पाए।
विज्ञापन

होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अपर धर्मशाला के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि शनिवार को सस्ते होटलों में काफी रश रहा है, जबकि महंगे होटलों में अभी भी कई कमरे खाली हैं। उन्होंने बताया कि जो पर्यटक धर्मशाला-मैक्लोडगंज पहुंचे हैं, उन्हें कुछ दिक्कतों का भी सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed