फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   494 field staff posts vacant in Animal Husbandry Department; operations affected.

Kangra News: पशुपालन विभाग में फील्ड स्टाफ के 494 पद खाली, कामकाज प्रभावित

Sat, 12 Sep 2026 08:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 12 Sep 2026 08:39 PM IST
विज्ञापन
494 field staff posts vacant in Animal Husbandry Department; operations affected.
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के पशुपालन विभाग में ग्रामीण स्तर पर फील्ड स्टाफ की भारी कमी बनी हुई है। जिले में पशुपालन विभाग में पंचायत अटेंडेंट और पंचायत सहायकों के कुल 887 पद हैं, जिनमें से 494 पद खाली हैं। इस कारण एक-एक वेटरनरी फार्मासिस्ट को दो से तीन अतिरिक्त पंचायतों का जिम्मा संभालना पड़ रहा है, जिससे विभागीय कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक विभाग में पंचायत अटेंडेंट के 529 में से 310 और पंचायत सहायकों के 358 में से 184 पद रिक्त चल रहे हैं। जमीनी स्तर पर इन दोनों श्रेणियों के 494 पद खाली होने का सीधा असर रूटीन कामकाज और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर पड़ रहा है। मौजूदा समय में पशुओं में लंपी वायरस और गलघोंटू जैसी गंभीर बीमारियों की रोकथाम के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

फील्ड स्टाफ की भारी कमी के चलते घर-घर जाकर टैगिंग और वैक्सीन लगाने का काम काफी धीमा हो गया है, जिससे पशुपालकों को समय पर राहत नहीं मिल पा रही है। पशुपालन विभाग कांगड़ा की उपनिदेशक डॉ. सीमा गुलेरिया ने बताया कि विभाग में 494 पद खाली होने से फार्मासिस्टों पर अतिरिक्त बोझ है और टीकाकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। रिक्त पदों की रिपोर्ट हर माह उच्च निदेशालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed