{"_id":"684185285492e7df39002988","slug":"4894-hectares-of-additional-land-will-be-available-for-unity-mall-kangra-news-c-95-1-ssml1008-180027-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: यूनिटी मॉल के लिए मिलेगी 48.94 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: यूनिटी मॉल के लिए मिलेगी 48.94 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि
विज्ञापन
खास खबर...
अभी तक जिला प्रशासन ने उद्योग विभाग के नाम ट्रांसफर की है 2.67 हेक्टेयर भूमि
अब ढगवार स्कूल, पंचायत घर और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र को खाली करनी पड़ेगी जमीन
यूनिटी मॉल के लिए जमीन खाली करने वाले विभागों को दूसरी जगह मिलेगी 82.53 हेक्टेयर भूमि
प्रवीण प्रकाश कुमार
धर्मशाला। जिले के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित यूनिटी मॉल के लिए 48.94 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि मिलेगी। अभी तक ढगवार में यूनिटी मॉल के लिए 2.67 हेक्टेयर भूमि चयनित हुई है। यह भूमि यूनिटी मॉल के लिए उद्योग विभाग के नाम राजस्व रिकॉर्ड में चढ़ गई है। दरअसल ढगवार में केंद्र सरकार की ओर से यूनिटी मॉल स्वीकृत किया गया है। इसके लिए करीब 150 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है, लेकिन चिह्नित भूमि प्राइमरी स्कूल, पंचायत घर, आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र और ट्रांसपोर्ट विभाग के नाम पर जमीन है। यूनिटी मॉल के लिए इन सरकारी विभागों को यहां से दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना है, ताकि प्रोजेक्ट के लिए जमीन खाली हो सके।
स्कूल, पंचायत, आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र और ट्रांसपोर्ट विभाग के लिए 82.53 हेक्टेयर भूमि दूसरी जगह चकवन ढगवार में चिह्नित की गई है। संबंधित भूमि जैसे ही इन विभागों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में चढ़ेगी, उसके बाद वहां पर स्कूल, पंचायत घर और आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भवन बनेगा। वहीं, यूनिटी मॉल के लिए करीब 51 हेक्टेयर भूमि मिलनी है। पूरी भूमि मिलने के बाद ही टेंडर की औपचारिकताएं पूरी होंगी और उसके बाद निर्माण शुरू होगा।
बाक्स:सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करना लक्ष्य
केंद्र सरकार यूनिटी मॉल नामक एक परियोजना पर काम कर रही है, जिसका उद्देश्य देश के विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक और आर्थिक विविधता को एक ही स्थान पर प्रदर्शित करना है। इस परियोजना के तहत, हर राज्य में एक यूनिटी मॉल स्थापित किया जाएगा, जो स्थानीय हस्तशिल्प, उत्पाद और भोजन को बढ़ावा देगा। यहां एक जिला, एक उत्पाद योजना के तहत, हर राज्य के विशिष्ट उत्पादों को प्रदर्शित और बेचा जाएगा। मॉल में स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मॉल में विभिन्न राज्यों के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों का प्रदर्शन किया जाएगा, जो पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। मॉल में जीआई टैग वाले उत्पादों का प्रदर्शन और बिक्री की जाएगी। मॉल में एम्फीथिएटर, लैंडस्केप पार्क और फूड कोर्ट जैसे सांस्कृतिक और मनोरंजक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
कोट्स:
ढगवार में यूनिटी मॉल के लिए कुछ भूमि मिल चुकी है। करीब 48.94 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि भी जल्द ही उद्योग विभाग के नाम ट्रांसफर होगी। सभी विभागों का संयुक्त निरीक्षण हो चुका है। औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यहां पर यूनिटी मॉल का कार्य शुरू हो पाएगा। -हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा
-- -