फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   47 new corona positive in Kangra, 2 deaths

कोविड के 47 नए मामले, 58 लोग हुए स्वस्थ

Sat, 19 Jun 2021 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
47 new corona positive in Kangra, 2 deaths
धर्मशाला। जिले में वीरवार को कोविड संक्रमण के 47 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 58 कोविड संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। जबकि दो मरीजों की मौत हुई है। जिले में अब तक 45,640 मामले कोरोना संक्रमित मरीजों के सामने आ चुके हैं, इनमें से 43833 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, वर्तमान में एक्टिव केस 783 हैं और 1020 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को टांडा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचाराधीन दौलतपुर कांगड़ा के 72 वर्षीय व्यक्ति और अवेरी बैजनाथ के 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने बताया कि सभी संक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां और आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना कर्फ्यू में ढील दी गई है लेकिन अभी भी सभी नागरिकों को कोविड प्रोटोकॉल की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। उपायुक्त राकेश प्रजापति ने बताया कि कांगड़ा जिले में अब कोविड के एक्टिव केस 783 हैं। सभी संक्रमित नागरिकों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था की गई है, होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड रोगियों को दवाइयां तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने कहा कि सरकार तथा जिला प्रशासन कोविड संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह से सतर्क और सजग है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर भी सामाजिक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित करें तथा मास्क का उपयोग भी किया जाना जरूरी है तभी कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान भी आरंभ किया गया है तथा सभी नागरिेकों को कोविड वैक्सीन दी जाएगी ।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि कांगड़ा जिला में 18 से लेकर 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए सोमवार, मंगलवार और बुधवार को कोविड वैक्सीन की डोज दी जाएगी। जबकि 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों सहित हेल्थ केयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए टीकाकरण सत्र प्रत्येक सप्ताह में वीरवार, शुक्रवार और शनिवार को आयोजित किए जाएंगे जबकि अवकाश के दिन टीकाकरण के लिए कोई भी सत्र आयोजित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed