फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   450 players to gather in Dharamshala for four-day state-level under-14 competition

Kangra News: धर्मशाला में जुटेंगे 450 खिलाड़ी, चार दिन चलेगी राज्य स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता

Mon, 03 Nov 2025 06:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 06:38 AM IST
विज्ञापन
450 players to gather in Dharamshala for four-day state-level under-14 competition
धर्मशाला। जिला मुख्यालय धर्मशाला में प्रदेशभर के करीब 450 स्कूली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाने को तैयार हैं। चार से सात नवंबर तक यहां राज्य स्तरीय अंडर-14 खेलकूद होगी। प्रतियोगिता के लिए आने वाले लड़कों के ठहरने की व्यवस्था राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉय धर्मशाला में, जबकि लड़कियों का ठहराव गर्ल्ज स्कूल धर्मशाला में किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बॉय धर्मशाला के प्रिंसिपल यशपाल मनकोटिया ने कहा कि प्रतियोगिता कुल चार दिन चलेगी, जिनमें शुरुआती दो दिन लड़कों की और अगले दो दिन लड़कियों की एथलेटिक्स स्पर्धाएं होंगी। इसमें शॉट पुट, डिसकस थ्रो, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 4×400 रिले दौड़, हाई जंप और लांग जंप समेत कुरैश प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में व्यवस्था, खेल मैदानों की तैयारी और सुरक्षा को लेकर भी सभी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। खिलाड़ियों को खानपान व रहने की पूरी सुविधा उपलब्ध करवाई गई है, ताकि वे बिना किसी दबाव के बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed