फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   425 schools in Kangra lack security walls.

Kangra News: कांगड़ा के 425 स्कूलों में सुरक्षा दीवार ही नहीं

Sat, 14 Feb 2026 07:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 07:03 AM IST
विज्ञापन
425 schools in Kangra lack security walls.
बिना चहारदीवारी के द्रम्मन स्कूल। -संवाद
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सरकारी स्कूलों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले इन संस्थानों में हजारों बच्चे बिना किसी सुरक्षा घेरे (चहारदीवारी) के पढ़ाई करने को मजबूर हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले के कुल 2,291 स्कूलों में से 425 स्कूल ऐसे हैं जहां सुरक्षा की कोई पक्की दीवार ही नहीं है।
विज्ञापन

चौंकाने वाली बात यह है कि 260 स्कूलों की दीवारें टूट चुकी हैं जो हादसों को न्योता दे रही हैं। बाउंड्री वॉल न होने के कारण छुट्टी के बाद ये परिसर जुआरियों और शराबियों का अड्डा बन रहे हैं। इससे शिक्षण संस्थानों की गरिमा और बच्चों की सुरक्षा दोनों दांव पर हैं। जिले के 89 स्कूलों में सुरक्षा का जिम्मा महज कांटेदार तारों के भरोसे है, जो न तो आवारा पशुओं को रोक पाते हैं और न ही बाहरी हस्तक्षेप को।
विज्ञापन

वहीं, 258 स्कूलों में केवल नाममात्र की आंशिक दीवारें हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी विकट है। मुख्य सड़कों से सटे स्कूलों में बाउंड्री न होने से हर वक्त सड़क हादसों का डर बना रहता है। वर्तमान में जिले में महज तीन स्कूलों में नई दीवार का निर्माण हो रहा है, जो ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। उल्लेखनीय है कि जिले में 273 प्राथमिक, 273 माध्यमिक, 185 उच्च और 363 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन की कमी बनी रोड़ा, कैसे होगा समाधान
सुरक्षा दीवार के निर्माण में सबसे बड़ी बाधा जमीन की कमी उभर कर आई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार जिले के कई स्कूल घनी आबादी के बीच या मात्र छह से सात मरले की सीमित भूमि पर बने हैं। इतनी कम जगह में स्कूल भवन तो खड़ा हो गया, लेकिन चहारदीवारी के लिए पर्याप्त स्थान ही नहीं बचा। जगह के अभाव और व्यावहारिक दिक्कतों के चलते इन स्कूलों में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है।


जिले के सभी स्कूल संचालकों को सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन स्कूलों में दीवार नहीं है, उनके संचालक अपने यूडाइज नंबर के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। -भाग सिंह, शिक्षा उपनिदेशक (क्वालिटी कंट्रोल) एवं डीपीओ, कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed