{"_id":"5c7439a0bdec227f1c76c781","slug":"41551120800-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम वजन व लंबाई होने से 321 युवा बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम वजन व लंबाई होने से 321 युवा बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांगड़ा-ऊना के युवा नहीं लगा पाए हाईजंप
कम वजन और लंबाई होने से 321 युवा बाहर
धर्मशाला। सिंथेटिक ट्रैक धर्मशाला में चल रही जेल वार्डरों की भर्ती प्रक्रिया में कम वजन और लंबाई होने से 321 युवा अब तक बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले छह दिन में 636 युवा हाई जंप की बाधा को भी पार नहीं कर पाए हैं, जिसके चलते उन्हें अगले दौर में प्रवेश नहीं मिल पाया है। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी से शुरू हुई जेल वार्डरों की भर्ती प्रक्रिया में अब तक जेल विभाग ने 6701 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर जारी किए थे। इनमें से 2692 ने हाजिरी नहीं भरी, जबकि 4009 ने अपना पंजीकरण करवाया। इस दौरान कागजात पूरे न होने के कारण 196 अभ्यर्थी ग्राउंड में पहुंचने से पहले ही बाहर हो गए। वहीं, लंबाई और कम वजन के कारण 321 युवा बाहर हुए, जबकि दौड़ की बाधा को पूरा करने में 163 अभ्यर्थी असमर्थ रहे। ऊंची कूद में अब तक 636 अभ्यर्थी बाहर हुए हैं, वहीं, ब्राड जंप में भी 81 को बाहर का रास्ता दिखाया है। छह दिन तक चली इस भर्ती प्रक्रिया में अब तक 1896 अभ्यर्थी बाहर हुए हैं, जबकि 2854 अभ्यर्थियों ने ग्राउंड टेस्ट की बाधा को पार करते हुए लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश किया है।