फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   देहरा का चनौर गांव बना नया औद्योगिक क्षेत्र

देहरा का चनौर गांव बना नया औद्योगिक क्षेत्र

Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
देहरा का चनौर गांव बना नया औद्योगिक क्षेत्र
देहरा के चनौर गांव में बनेगा नया औद्योगिक क्षेत्र
विज्ञापन

सरकार ने जारी की अधिसूचना, उद्योग मंत्री ने की पुष्टि
औद्योगिक क्षेत्र के लिए करीब 600 कनाल भूमि का चयन
अमर उजाला ब्यूरो
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। प्रदेश सरकार ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के चनौर गांव को नया औद्योगिक क्षेत्र बनाने की अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार बनने के बाद प्रदेश के अंदर चनौर गांव पहला और नया औद्योगिक क्षेत्र बनने जा रहा है। उद्योगपतियों को उद्योग लगाने के लिए 23-84-82 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली गई है। अब उद्योगपतियों को यहां प्लॉट आसानी से मिल सकेंगे। अधिसूचना जारी होने के बाद जल्द ही चनौर गांव को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू होगा। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के निर्देश पर चनौर में करीब 600 कनाल भूमि का चयन नए औद्योगिक क्षेत्र के लिए किया जा चुका है।
उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने अधिसूचना जारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि केंद्र से मंजूरी मिलने के साथ ही अब चनौर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। जल्द ही आगामी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद उद्योगपतियों को प्लॉटों का आवंटन किया जाएगा। चनौर गांव में 23-84-82 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक क्षेत्र के लिए चिह्नित की गई है। यहां उद्योग स्थापित होने से बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
विज्ञापन

संगठनात्मक जिला देहरा के अध्यक्ष नरेश चौहान ,जसवां प्रागपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष विनोद शर्मा ,मंडल महामंत्री रूपिंदर सिंह डैनी, शेर सिंह डोगरा, जिला प्रवक्ता सपन सूद, हार पंचायत प्रधान गुरचरण सिंह, ब्लॉक समिति चेयरमैन शोभा रानी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरबंस लाल कालिया, जिला परिषद सदस्य अरुण डोगरा, बख्शीश कुमारी, किसान मोर्चा अध्यक्ष राकेश पठानिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता सिपेहिया, एससी एसटी कारपोरेशन के डायरेक्टर अशोक भारद्वाज और उद्योग निगम के निदेशक डीके शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed