{"_id":"5bdb4992bdec22693b023cff","slug":"41541097874-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाम देव भाऊ से सातवें डिफ का हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाम देव भाऊ से सातवें डिफ का हुआ शुभारंभ
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में सातवें डिफ (धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव) का शुभारंभ फिल्म निर्देशक दार गई की फिल्म ‘नामदेव भाऊ’ से हुआ। वीरवार को महोत्सव के पहले दिन नामदेव भाऊ इन सर्च ऑफ साइलेंस फिल्म का प्रसारण किया गया।
वहीं फिल्म की स्टोरी सहित निर्देशक, आर्ट, म्यूजिक सहित अन्य तथ्यों पर फिल्म को लेकर चर्चा हुई। प्रसारण के दौरान फिल्म निर्देशिक भी मौजूद रहीं। उन्होंने शुभारंभ अवसर पर मौजूद फिल्म प्रशंसकों के सवाल के जवाब भी दिए। हिंदी और मराठी भाषा में बनाई गई यह फिल्म 84 मिनट की है। डिफ के दूसरे दिन शुक्रवार को तीन स्क्रीन में कुल 14 फिल्मों का प्रसारण होगा। इसमें क्रॉस माई हर्ट, लिटिल फोरेस्ट, हाडिया, चुस्कीत, फादर टू सन, इन द इंटेंनस नाऊ, आई टेस्ट, ए लेटर टू होम, टंगरस, पाशी, ईई मा याऊ, 48 ईयर्स साइलेंट डॉक्टर, भौंसले और रियूची सकमोटो कोडा का प्रसारण किया जाएगा।
मनोज वाजपेयी का होगा विशेष कार्यक्रम
डिफ में शुक्रवार को अभिनेता मनोज वाजपेयी का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। शुक्रवार को 12:15 मिनट पर मनोज वाजपेयी एंड द आर्ट ऑफ एक्टिंग नाम से विशेष कार्यक्रम होगा। इसमें अभिनेता मनोज विशेष रूप से उपस्थित होकर प्रशंसकों से मिलेंगे। इस दौरान वह अभिनय से संबंधित अनुभव साझा करेंगे।