{"_id":"5bc380a2bdec2269724a6d59","slug":"41539539106-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण थ्री डी कार्य पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोरलेन के लिए भूमि अधिग्रहण थ्री डी कार्य पूरा
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
फोरलेन भूमि अधिग्रहण के
थ्री डी चरण का कार्य पूरा
अब पठानकोट-मंडी फोरलेन के पांचवें चरण थ्री ई का काम शुरू करेगा प्रशासन
नूरपुर उपमंडल में 31 किलोमीटर में बनेगा फोरलेन
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुर(कांगड़ा)। पठानकोट-मंडी फोरलेन के लिए नूरपुर उपमंडल में प्रशासन ने जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया के तहत लगभग चार चरणों थ्री ए, बी,सी और थ्री डी का कार्य पूरा कर लिया है। अब प्रशासन जल्द ही पांचवें चरण थ्री ई का काम शुरू करेगा। इसके बाद सरकार जमीन अधिग्रहण कर उसका कब्जा लेगी और बाद में थ्री जी में मुआवजे का आकलन होगा। थ्री एच में जमीन के मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद उपमंडल में लगभग 31 किलोमीटर फोरलेन सड़क बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
प्रशासन ने अब थ्री डी का कार्य पूरा कर इसे नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सबमिट करवा दिया है और आगामी कार्य शुरू कर दिया है। इन दिनों इस प्रस्तावित फोरलेन सड़क के लिए बुर्जियां लगाने का कार्य चला हुआ है, जो कि इस सप्ताह पूरा हो जाएगा और बाद में इसे गूगल मैप पर अपलोड किया जाएगा, जिससे इसकी लोकेशन का पता चल जाएगा। उपमंडल के तहत पठानकोट-जालंधर फोरलेन सड़क मार्ग की तर्ज पर बनने वाली फोरलेन सड़क जो कि कंडवाल से जौंटा तक लगभग 31 किलोमीटर लंबी बनेगी। यह दोनों तरफ से जाने और आने की चौड़ी सड़कें होंगी और बीच मे डिवाइडर होगा। इससे सड़क पर जाम लगने, दुर्घटना होने की संभावना बेहद कम होगी और दूरी भी घटेगी। इस सड़क की चौड़ाई जमीन की उपलब्धता के मुताबिक कहीं 60 मीटर, कहीं 45 मीटर और कहीं इससे भी थोड़ी कम हो सकती है और यह सड़क बेहतर यातायात व्यवस्था के लिहाज से उन्नत किस्म की होगी, जिससे पहाड़ी राज्य में सफर करना सुगम और सुहाना होगा। नूरपुर प्रशासन ने इस सड़क के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण करने के लिए कमर कस ली है और संयुक्त कार्यालय नूरपुर के मीटिंग हाल में एसडीएम नूरपुर की देखरेख में लगभग दस पटवारी, सात रिटायर्ड पटवारी और कानूनगो, तीन डेटा इंट्री ऑपरेटर और एक इंचार्ज इस कार्य को तेजी से निपटाने में जुटे हुए हैं।
बाक्स
2500 से ज्यादा लोगों की जमीन पर बनेगा फोरलेन
इस सड़क निर्माण कार्य के लिए ग्यारह पटवार सर्किल, जिमसें कंडवाल, राजा का बाग, छतरोली, जाच्छ, नूरपुर-दो, गही-लगोड़, खैरियां, नागनी, भड़वार, जौंटा आदि के अंतर्गत आते क्षेत्र की लगभग 66 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण होगा और इसमें लगभग 2500 से ज्यादा लोगों की जमीन आएगी। जिन्हें प्रशासन उचित मुआवजा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
नूरपुर शहर नहीं होगा फोरलेन से प्रभावित
फोरलेन सड़क बनने की प्रक्रिया में नूरपुर शहर प्रभावित नहीं होगा । नूरपुर में फोरलेन सड़क न्याजपुर से पहले बौड़ के पास से होकर हाउसिंग कॉलोनी के पास से गुजर कर खुशीनगर के पास से निकलेगी। जिससे इस सड़क मार्ग की दूरी भी कम होगी और बाजार भी बच जाएगा।
-प्रशासन ने फोरलेन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करवाने के लिए कार्यवाही शुरू की हुई है और इसका थ्री डी तक का कार्य पूरा कर लिया गया है। अब सड़क पर बुर्जियां लगाने का कार्य चला है, इसके बाद इसे गूगल मैप पर अपलोड किया जाएगा। जिससे सड़क की लोकेशन का सही पता चल पाएगा। अगले चरण के कार्यों म,ें जिसमें जिन लोगों की जमीन इस फोरलेन में आएगी, उन्हें मुआवजा देकर जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा।
-डॉ सुरेंद्र ठाकुर, एसडीएम नूरपुर