{"_id":"5b6c80ce4f1c1bf5498b5f1f","slug":"41533837518-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि में बीएससी कृषि ऑनर्स में भरी खाली सीटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि विवि में बीएससी कृषि ऑनर्स में भरी खाली सीटें
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। कृषि विवि पालमपुर में खाली रहीं बीएससी कृषि ऑनर्स की 20 सीटों को वीरवार को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से भरा गया।
करीब साढ़े पांच सौ छात्र वाक इन इन इंटरव्यू में पहुंचे। खाली रही इन सीटों को स्वयं वित्त पोषित (सेल्फ फाइनांसिंग) और सामान्य श्रेणी के माध्यम से भरा गया। इसमें स्वयं वित्त पोषित में न्यूनतम मेरिट 93 गई। जबकि सामान्य श्रेणी में कम से कम 114 नंबर की मेरिट गई। इस बार वॉक इन इंटरव्यू के जरिये भरी सीटों में पिछले साल के मुकाबले अधिक छात्र कृषि विवि पहुंचे। इसके चलते वीरवार को इन सब सीटों को भर लिया गया। यही नहीं, वेटरनेरी महाविद्यालय की बीवीएससी एवं एएच की पांच खाली सीटों को भी भर लिया गया है। यह सभी सीटें स्वयं वित्त पोषित के आधार पर भरी गई हैं। इसमें न्यूनतम मेरिट 119 गई हैं। उधर, कृषि विवि पालमपुर के संयुक्त निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क डॉ हृदय पाल सिंह ने कहा कि वीरवार को बीएससी कृषि आनर्स और वेटरनेरी में खाली रहीं सीटों को भर लिया गया है।