{"_id":"5b4f7fce4f1c1b38748b5b5e","slug":"41531936718-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौके पर बनाए जाएंगे डिजिटल राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौके पर बनाए जाएंगे डिजिटल राशन कार्ड
Updated Wed, 18 Jul 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौके पर बनेंगे डिजिटल राशन कार्ड
तियारा गांव में 5 अगस्त को होगा जनमंच का तीसरा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी जनमंच योजना का तीसरा कार्यक्रम 5 अगस्त को कांगड़ा के तियारा गांव की रावमापा में होगा। अतिरिक्त उपायुक्त कमलकांत सरोच ने कांगड़ा में जनमंच के सफल आयोजन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की अध्यक्षता वन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर करेंगे।
बैठक में कांगड़ा के एसडीएम शशीपाल नेगी सहित उपमंडल के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का घर द्वार पर निपटारा करना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के तहत कांगड़ा विधान सभा क्षेत्र के कांगड़ा और रैत ब्लॉक की 10 पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें तियारा, समीरपुर खास, सलोल, चकवन समीरपुर, तरखानगढ़, वैदी ढुगयारी, सनौरा, भड़ियारा और मेहरना पंचायतें शामिल हैं। कार्यक्रम में इन पंचायतों के लोग अपनी शिकायतें पंचायत सचिव के पास दर्ज करवा सकते हैं। पंचायत सचिव की ओर से सभी प्राप्त शिकायतों को तुरंत ई-समाधान पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा तथा विभागीय अधिकारी इनका निपटारा कर जनमंच कार्यक्रम से पहले ई -समाधान पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि जनमंच दिवस से 15 दिन पहले से ही प्री जनमंच कार्यक्रम आरंभ हो जाएगा। इसमें लोग संबंधित ग्राम पंचायतों के कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र सौंप सकते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को इन पंचायतों का स्वयं दौरा कर अपने विभाग की योजनाओं के निरीक्षण करने के निर्देश दिये और लोगों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार करने की बात भी कही। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि जनमंच दिवस पर लोगों की पहचान के अलावा इंतकाल के लंबित मामलों का समाधान, जन्म एवं मृत्यु और एससी, एसटी और ओबीसी प्रमाण पत्र, डिजिटल राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड मौके पर बनाए जाएंगे।