फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   लोग जिया जनमंच कार्यक्रम में रखें अपनी शिकायतें: विनय

लोग जिया जनमंच कार्यक्रम में रखें अपनी शिकायतें: विनय

Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
लोग जिया जनमंच कार्यक्रम में रखें अपनी शिकायतें: विनय
जिया जनमंच कार्यक्रम में अपनी शिकायतें रखें लोग : विनय
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के इस कार्यक्रम का लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा मंडल पालमपुर ने एक जुलाई को जिया होने वाले जनमंच की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी की अध्यक्षता में बैठकों का आयोजन हुआ। बैठकों में जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। ये बैठकें जिया, डाढ़ और राख में हुईं। जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि जनमंच कार्यक्रम में इलाके के लोगों की समस्याओं का हल किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से चलाया जा रहा जनमंच कार्यक्रम बेहद प्रभावी होगा और इसमें आने वाली शिकायतों को निपटारा होगा। बशर्ते, इलाके के लोगों को इसमें अपनी समस्याओं को ले जाना होगा। एक जुलाई को जिया में होने वाले इस कार्यक्रम में लोग अपनी शिकायतों को पंचायत सचिवों के पास भी दर्ज करवा सकते हैं। इसमें पहले चरण में भवारना ब्लॉक की 12 पंचायतों को शामिल किया गया है। मंडल अध्यक्ष संजीव सोनी ने कहा कि जनमंच कार्यक्रम में समस्याओं

के साथ प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई जाएंगी। यह जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी अमर सिंह जंगी ने दी। इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेंद्र ठाकुर, उमेश दत्त, महामंत्री मान चंद ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, कश्मीर चंदेल, युवा अध्यक्ष शेर सिंह, अशोक राणा, हैप्पी, चंदन, तनु, मुंशी राम, धर्मपाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष किरण बाला, पूनम भट्ट, कांता ठाकुर, सम्मी अख्तर, स्नेह लता पटियाल, कमेलश कपूर, आरती समेत डाढ़, जिया, खारटी, बड़सर, राख, बल्ला के बूथों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed