{"_id":"5ae7676c4f1c1b9e098b7661","slug":"41525114732-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे सरकार में नहीं उड़ेंगी क़ानून की धज्जियां : सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे सरकार में नहीं उड़ेंगी क़ानून की धज्जियां : सीएम
Updated Tue, 01 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी सरकार में नहीं उड़ेंगी कानून की धज्जियां : सीएम
पालमपुर में नाबालिग से गैंगरेप दुखद घटना
गुड़िया हेल्पलाइन के बारे में घर-घर बताएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून की धज्जियां उड़ाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। टांडा में पत्रकारों की ओर से कानून व्यवस्था पर पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि पालमपुर में नाबालिग से गैंगरेप दुखद घटना है। प्रदेश सरकार और जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते एक अपराधी को घटना वाले दिन और दूसरे को अगले दिन गिरफ्तार किया गया है। फरार चल रहे तीन आरोपियों को भी शीघ्र पुलिस सलाखों के पीछे धकेलकर पीड़िता को न्याय दिलाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में तत्कालीन सरकार की तरह लचर कानून व्यवस्था नहीं होगी कि अपराध करके लोग भाग जाएं और साल दो साल बाद भी आरोपी पकड़े नहीं जाएं। जनता को जागरूक करने के लिए भारतीय जनता पार्टी और प्रदेश सरकार मिलकर घर-घर जाकर होशियार हेल्पलाइन और गुड़िया हेल्पलाइन के बारे में जागरूक करेगी। उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज को नॉर्थ इंडिया का अग्रणी मेडिकल कॉलेज बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। यहां पर पर्याप्त सुविधाएं सरकार की ओर से रोगियों, तीमारदारों और स्टाफ को मुहैया करवाई जा रही हैं। शीघ्र ही
अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को भी दूर कर दिया जाएगा। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपिन सिंह परमार, सरवीण चौधरी, विधायक अरुण कूका, रमेश ध्वाला, मुल्ख राम प्रेमी, रीता धीमान, रविंद्र धीमान, प्रिंसिपल डॉ. भानू अवस्थी, एमएस डॉ. जीडी गुप्ता भी उपस्थित रहे।
टांडा में खुली सस्ती दवाओं की दुकान
सीएम ने टांडा में अमृत फार्मेसी दुकान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी के बाद टांडा में यह दूसरा मेडिकल स्टोर होगा जहां पर रोगियों को सस्ती दरों पर जैनेरिक दवाइयां उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने टांडा में साढ़े छह करोड़ की लागत से बनने वाले फेसिलिटी सेंटर, डॉक्टर कैंटीन, फूड कॉर्नर और बैंक के भवन की आधारशिला भी रखी। यह कांप्लेक्स दो वर्षों के भीतर बनकर तैयार होगा। सीएम ने टांडा में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए नवनिर्मित हॉस्टल का शुभारंभ भी किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के फीमेल वार्ड और आईसीयू का दौरा किया।