{"_id":"5a9300c34f1c1bfe7e8b7a71","slug":"41519583427-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे गीतों में अंतिम सांस तक रहेगी श्री देवी:राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे गीतों में अंतिम सांस तक रहेगी श्री देवी:राठी
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। सिने तारिका श्रीदेवी के निधन पर पहाड़ी गायक नाटी किंग ठाकुर दास राठी को भारी झटका लगा है। ठाकुर दास राठी गायक बनने का श्रेय श्रीदेवी को देते हैं। श्रीदेवी के अभिनय से प्रभावित ठाकुर दास राठी गायक बन गए। बचपन में श्रीदेवी को अपना आइकॉन मानने वाले इस पहाड़ी गायक ने अपना पहला गाना ही श्रीदेवी के ऊपर बनाया था। ठाकुर दास राठी का लिखा यह गाना मेरी श्रीदेवी कोखे चली तू लोगों की जुबां पर आज भी आता है।
श्रीदेवी पर बनाए इस गाना गाने के बाद ठाकुर दास राठी गायक बन गए। बकौल, उन्हें रविवार को यह सुनकर पहले यह विश्वास ही नहीं हुआ कि श्रीदेवी का निधन हो गया है। लेकिन, बाद में जब उनके निधन की बात पक्की हुई तो ऐसा लगा कि दिल से कोई दूर चला गया। जब वे स्कूल में पढ़ते थे, तो वे श्रीदेवी के फैन रहे। लिहाजा, श्रीदेवी से प्रभावित हुए उन्होंने अपना पहला गाना ही श्रीदेवी कोखे चली तू लिखा। उसके बाद उन्होंने इस गीत को गाया और गायक बन गए। अलविदा श्रीदेवी मेरे गीतों में तुम मेरी अंतिम सांस तक रहोगे। हिमाचली गायकी में अपना लोहा मनवा चुके राठी हिंदी फिल्मों और पंजाबी में भी कई गाने गा चुके हैं, जबकि उन्हें नाटी किंग राठी के नाम से जाना जाता है।