{"_id":"59eddf944f1c1b97678b6eae","slug":"41508761492-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या, पालमपुर से मेरी कोई बहन टिकट योग्य नहीं थी : प्रवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या, पालमपुर से मेरी कोई बहन टिकट योग्य नहीं थी : प्रवीण
Updated Mon, 23 Oct 2017 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। भाजपा के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार ने सोमवार को पालमपुर एसडीएम कार्यालय में बतौर निर्दलीय नामांकन पत्र दाखिल किया। उसके बाद उन्होंने कहा कि वे किसी के टिकट के विरोधी नहीं हैं, लेकिन दुख इस बात का है कि क्या उनके पालमपुर विस क्षेत्र में मेरी कोई बहन योग्य नहीं थी, जिसे यह टिकट दिया जाता। कहा कि पालमपुर विस में कई योग्य बहनें हैं, जिन्हें भाजपा टिकट दे सकती थी। फिर ऐसा क्यों नहीं हुआ। कहा कि उनकी लड़ाई न तो कांग्रेस से है और न भाजपा से है। उनकी लड़ाई सिर्फ सिस्टम से है। कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि पालमपुर विस क्षेत्र की महिलाओं को टिकट के योग्य नहीं समझा। उन्होंने कहा कि पालमपुर को धार्मिक दृष्टि से विकसित किया जाएगा, जबकि बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए पर्यटन को विकास की दृष्टि से आगे लाया जाएगा, ताकि उनके बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने कहा कि पालमपुर का विकास उनकी प्राथमिकता थी और आगे भी रहेगी। जिसे लेकर वह पालमपुर की जनता के बीच पहले भी पांच साल रहे और आगे भी रहेंगे। इस मौके पर उनके साथ कई लोग मौजूद रहे।