फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   41 people corona infected including female worker of Tanda Hospital

टांडा अस्पताल की महिला कर्मचारी सहित 41 लोग कोरोना संक्रमित

Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
41 people corona infected including female worker of Tanda Hospital
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में वीरवार को टांडा अस्पताल की एक महिला कर्मचारी सहित 41 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। कोरोना के केसों में बढ़ोतरी चिंताजनक है। पिछले सात दिनों की बात करें तो कोविड के 280 नए मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 272 हो गई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने कहा कि कोविड को लेकर सभी नागरिकों को सतर्क रहना जरूरी है। सर्दी-खांसी, जुकाम इत्यादि होने पर कोविड टेस्टिंग अवश्य करवाएं। उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में 93, मई माह में 86 तथा जून माह में 426 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। जुलाई माह की पहले छह दिनों में 280 कोविड के नए मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अप्रैल माह में कोविड पॉजिटिव मामलों की दर 1.2 प्रतिशत, मई माह में 0.8 प्रतिशत जबकि जून माह में 3.2 प्रतिशत रही है। इसी तरह से जुलाई माह में अब तक कोविड पॉजिटिव मामलों की दर छह प्रतिशत से भी ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को कोविड नियमों की अनुपालना सुनिश्चित करना जरूरी है। इसके साथ ही खांसी, बुखार, जुकाम होने पर तुरंत आइसोलेट करें और जांच करवाएं, ताकि इस संक्रमण को और बढ़ने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed